Unnao News: फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में पीटीएस के पास एक दर्दनाक हादसे में किराना कारोबारी की मौत हो गई।
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर।
गंभीर हालत में सीएचसी सफीपुर ले जाया गया घायल।
उपचार के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।
मृतक की पहचान माथर गांव निवासी नरेश (45) के रूप में हुई।
घर पर किराना की दुकान चलाकर परिवार का करते थे भरण-पोषण।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
पत्नी, बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की।
.. रिपोर्ट- अनिल कुमार यादव











