Unnao News: समाजवादी पार्टी की मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद डिम्पल यादव आज उन्नाव से इंडिया गठबंधन की समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अन्नू टंडन के नामांकन जुलूस में शामिल हुई। नामांकन जुलूस के बाद डिम्पल यादव ने रामलीला मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया और रोड-शो में भाग लिया।
डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता, किसानों, नौजवानों से झूठे वादे किए। भाजपा सरकार नौकरी रोजगार के नाम पर जीरो है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन नौकरियां नहीं दी उल्टे भाजपा सरकार के फैसलों से नौकरियां छिन गयी। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गये।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। पेपर लीक कहीं न कहीं भाजपा की सोची समझी साजिश है। पढ़े लिखे युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया। भाजपा नौकरी नहीं देना चाहती है। जानबूझकर पेपर लीक कराये गए। भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अन्याय और अपराध बढ़ा है। सरकार सुरक्षा देने में विफल है। समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर सेवा शुरू की थी। भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया। भाजपा ने महिलाओं का हक और सम्मान छीन लिया है। डायल-100 सेवा का नाम बदल कर बर्बाद कर दिया। भाजपा ने समाज में नफरत फैलाया। भेदभाव किया। विकास का कोई काम नहीं किया।
श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। आरक्षण हटाना चाहती है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा किसानों, नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश से ऐसी सरकार को हटाना है। भाजपा ईडी, सीबीआई से विरोधी दल के नेताओं, कारोबारियों को डराती है। झूठे मुकदमें लगाकर परेशान करती है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की उन्नाव लोकसभा प्रत्याशी अन्नू टंडन को जिताने की अपील की।
उन्नाव में डिम्पल यादव के आज के कार्यक्रम मे राजेश यादव जिलाध्यक्ष, सी.के. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अरुण शंकर शुक्ला पूर्व एमएलसी, सुनील सिंह साजन पूर्व एमएलसी, उदय राज यादव पूर्व विधायक, सुधीर रावत पूर्व राज्य मंत्री, बदलू खां पूर्व विधायक, सुन्दर लाल लोधी पूर्व विधायक, सुन्दर लाल कुरील पूर्व विधायक, राम कुमार निषाद पूर्व विधायक, अशोक सिंह बेबी, कृपा शंकर सिंह पूर्व विधायक, हरि प्रसाद कुरील, धर्मेन्द्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, आरती बाजपेई जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, अकमल जुनैद जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, मुन्ना अलवी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, अंकित परिहार पूर्व प्रत्याशी, डॉ0 एस.के. वर्मा, अभिनव कुमार पूर्व प्रत्याशी, साधु यादव उपाध्यक्ष, हेमंत पाल उपाध्यक्ष,रामबरन कुरील, अनवर सिद्दीकी उपाध्यक्ष, याकूब अली उपाध्यक्ष, रमेश रावत उपाध्यक्ष,नरेश लोधी, राजकुमार लोधी, सुरेश पाल, राजकुमार रावत, बितेन्द्र प्रताप यादव, रजनीश वर्मा, संजीव त्रिवेदी, बीरेन्द्र शुक्ल, प्रभा यादव, सी.एल. यादव, सेवक लाल रावत, चंद्रपाल पासी, शशांक शेखर शुक्ल आदि शामिल रहे।