Unnao News: डीएम से एसपी और विधायक से लेकर सांसद तक आ चुके हैं। लेकिन किसी से मार्गं पर जलभराव की नजर नहीं पड़ी। समस्या कार वालों को नहीं पैदल दो पाहिया से आने वाले भक्तों को है। अब स्थिति यह हो गई है कि भक्तों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां तक क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख भी यही के रहने वाले हैं। लेकिन मगरवारा पंचायत में पड़ रहें इस मार्ग की जिम्मेदारी पर सब अपना-अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। आखिर कौन लेगा सुध किसकी जिम्मेदारी बनती है।











