Prayagraj News: केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा आयोजित “एक युद्ध,नशे के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत “नशा मुक्त -भारत अभियान पखवाडा” का आयोजन प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ( रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में किया जा रहा है, इसी क्रम में राजनीति- विज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त युवा- भारत की आधारशिला” विषय पर नारॅकोटिक्स, आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्रों के मध्य व्याख्यान एवं मार्गदर्शन आयोजित किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम में अधिकारियों के रूप में नाॅरकोटिक्स गोरखपुर जोन अधीक्षक राहुल कुमार पुर्वे, सहायक आबाकारी आयुक्त प्रयागराज नीरज द्विवेदी एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट अब्दुस सलाम खान तथा आबकारी निरीक्षक उपेद्रं शुक्ला ने छात्रों के मध्य नशा और इसके सामाजिक-आर्थिक एवं व्यक्तिगत नुकसान पर प्रकाश डाला।
अधिकारियों ने नशे को व्यक्तिगत और राष्ट्र के विकास में सबसे बडी बाधा बताया।
इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक एवं विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो आशुतोष कुमार सिंह तथा कला संकाय अधिष्ठाता एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो विवेक कुमार सिंह ने भी विचार रखे। वरिष्ठ प्राध्यापकों ने नशे को सामाजिक प्रदूषण की संज्ञा थी तथा दृढ निश्चय एवं अच्छी संगत को नशे के विरुद्ध सबसे सशक्त हथियार बताया।

कार्यक्रम का संचालन डा दिव्या द्विवेदी, अतिथियों का परिचय डा उत्कर्ष उपाध्याय एवं डा अक्षय भट्ट ने तथा डा अतुल कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों की उपस्थिति रही,इस दौरान छात्रों हेतु प्रश्नकाल भी रखा गया।।











