Unnao News: पवित्र सावन माह में आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान एंव गोकुल बाबा मन्दिर समिति के शैवाचार्थ प्रशान्त प्रभु महाराज के पावन सानिध्य में षष्टम विशाल शिव पुराण कथा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।
इसी निमित्त आगामी 14 जुलाई को वृहत कलश यात्रा बड़े हनुमान मंदिर से गांधी नगर तिराहे तक सायं 4 बजे भ्रमण करेगी।
15 जुलाई से 25 जुलाई तक सायं 5 बजे से श्री शिव पुराण कथा का रसपान प्रशान्त प्रभु के सानिध्य में सभी शिव भक्तों को कराया जायेगा।
24 जुलाई को सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु 1008 पार्थिव शिवलिंगों द्बारा सामूहिक रुद्राभिषेक का शुभारम्भ दोपहर दो बजे से होगा।
तत्पश्चात महाराज के द्बारा किलकार भैरव रक्षा कवच और कल्याण कारी कुबेर का खजाना भी भक्तो को प्रदान किया जायेगा!
उक्त जानकारी ब्रह्म चिंतन शिविर के संस्थापक जितेन्द्र द्विवेदी ने पत्रकारों से साझा करते हुए सभी शिव भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में गोकुल बाबा मन्दिर परिसर में पहुंच कर शिव पुराण कथा का रसपान करने का आग्रह किया है !
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से यजमान बंदना सत्येन्द्र सिंह एवं संतोष हरि प्रसाद साहू भानू मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, मनीष सेंगर, धीरज सिंह, निशीत निगम, चन्द्र प्रकाश बाजपेई, निम्मी अरोड़ा, सुषमा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।