Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Saturday, July 5, 2025
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

ये मोदी की नहीं, अडानी-अंबानी की सरकार;

TvBharatbyTvBharat
December 24, 2022
December 24, 2022
0
ये मोदी की नहीं, अडानी-अंबानी की सरकार;

लालकिले से बोले राहुल गांधी– PM पर भी लगी है लगाम कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 108वें दिन शनिवार सुबह फरीदाबाद से होते हुए बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर गई।इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और यात्रियों का बदरपुर बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया।

इस यात्रा पार्टी नेताओं के साथ हजारों की तादाद कार्यकर्ता और लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होकर आश्रम चौक होते हुए लाल किला जाकर समाप्त होगी। इस दौरान यह यात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को जाम से बचने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग वाले रास्तों से बचकर चलने की सलाह दी है।

बता दें कि, यात्रा साल के अंत में नौ दिन का ब्रेक लेगी और 3 जनवरी को फिर से दिल्ली से शुरू होगी। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक नौ राज्यों से गुजर चुकी है और जनवरी के अंत तक जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने वाली है। यात्रा अपने 108वें दिन पर है और नौ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के 46 जिलों में लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।

इसलिए हमने यह यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक शुरू की है। हम अपना तिरंगा श्रीनगर में लहराएंगे। आप में से हजारों लोग हमारे साथ चलोगे। भाइयों और बहनों सच्चा मुकाबला दुनिया में चीन और हिन्दुस्तान के बीच है। चीन ने दो हजार स्वाक्वायर किलोमीटर हमारी जमीन ले ली है। पीएम कहते हैं कि हमारी सीमा के अंदर कोई नहीं आया। अगर कोई नहीं आया तो हमारी सेना उनकी सेना के साथ 21 बार क्यों बात कर रहे हैं। फोर्स के लोग क्यों कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है। मुकाबला आर्थिक है। यह आपका जो सेलफोन है, आपकी शर्ट है, जूते है, प्रेस वाले कैमरे हैं। उसके पीछे लिखा मिलेगा की मेड इन चाइना। हमें शर्ट के पीछे, सेलफोन के पीछे, जूतों के पीछे मेड इन इंडिया लिखना है।

प्रधानमंत्री जी ने बीजेपी ने हजारों करोड़ रुपये लगा दिये मेरी छवि खराब करने में। मैं एक शब्द नहीं बोला। मैं बिल्कुल चुप रहा। मैंने कहा कि चलो देखते हैं कि कितना दम है। पूरी की पूरी मीडिया लग गई। फेसबुक, व्हाट्सऐप पर चौबीस घंटा मेरे बारे में चलाते थे। कुछ नहीं बोला मैं। पूरे देश में फैला दिया और फिर महीने एक महीने में सच्चाई दिखाई दी। सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता है। कही ना कही से सच्चाई बाहर आ जाती है। यह यात्रा हिन्दुस्तान को जोड़ने की है। इस नफरत से, इस डर से हमारे प्यारे देश को नुकसान हो रहा है।

जब 2004 में आया तो ये प्रेस वाले चौबीस घंटे मेरी प्रशंसा करते थे। इसके बाद मैं भट्टा परसौल गया और वहां मैंने किसानों की जमीन का मामला छेड़ा वैसे ही ये मेरे पीछे पड़ गये। भट्टा परसौल के बाद जमीन अधिग्रहण बिल लाया, कांग्रेस की सरकार लाई। इसके बाद तो ये चौबीस घंटे मेरे पीछे लग गए।

राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री पर लगाम लगी है। वो नियंत्रण नहीं कर पा रहे। एयरपोर्ट भी उनका, (उद्योगपति) लालकिला भी उनका…सारे के सारे पब्लिक सेक्टर की कंपनियां भी उनकी। रेलवे भी उनकी..अभी ताजमहल भी चला जाएगा। सबकुछ उनका। ये है देश की सच्चाई। सेलफोन भी उनका। मगर सच्चाई हमारी

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में कोई हिंसा नहीं हुई, किसी ने गाली नहीं दी। किसी ने किसी का धर्म नहीं पूछा, जात नहीं पूछा, कपड़े नहीं पूछे। इसमें कुत्ते भी आए। आपने टीवी पर देखा होगा कि कुत्ते को किसी ने नहीं मारा। इस यात्रा में गाय, भैंस, सुअर भी आए। तो सभी जानवर आए…सब लोग आए और यहां पर कोई नफरत नहीं है। जैसा हमारा हिन्दुस्तान है वैसी यह यात्रा है। कोई नफरत नहीं है और कोई हिंसा नहीं है। कोई रास्ते में गिर जाए तो लोग उनको उठा लेते थे। ये है हिन्दुस्तान

ये लोग देश में डर फैला रहे हैं। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि गरीबों, मजदूरों को कुचलो। मैंने गीता, उपनिषद् पढ़ा है। उसमें कही नहीं लिखा है कि गरीबों, मजदूरों को कुचलो। शिव जी कहते हैं कि डरो मत। हिंदू धर्म कहता है कि डरो मत और ये लोग चौबीस घंटा इस देश में डर फैलाने की कोशि करते हैं।

हम किसानों की बात करते हैं। ये चौबीस घंटे लगे रहते हैं। बैंक के दरवाजे इनके लिए बंद रहते हैं। हिन्दुस्तान के दो-तीन उद्योगपतियों को दो लाख करोड़, तीन लाख करोड़ दिये जाते हैं। इनको बैंक से धक्के मार कर निकाला जाता है।

सबसे पहले आपका ध्यान युवा पर जाना चाहिए था। उसने अच्छी पढ़ाई की है पर वो मजदूरी करता है। अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो हैं किसान क्योंकि ये लाखों में हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी साथ रहते हैं। सवाल यह है कि यह लोग नफरत क्यों फैलाना चाहते हैं। मीडिया चौबीस घंटा नफरत फैलाने की बात क्यों करते हैं। कभी टीवी पर नजर नहीं आता कि एक हिन्दुस्तानी दूसरे हिन्दुस्तानी से गले मिलता है। जब कोई आपका जेब काटता है तो सबसे पहले उसे क्या करना पड़ता है? इसके लिए वो सबसे पहले आपका ध्यान भटकाता है। ये जो किया जा रहा है आपके ध्यान को हटाने के लिए किया जा रहा है। मीडिया वाले ये चौबीस घंटे करते हैं और फिर आपकी जेब काटी जाती है। चौबीस घंटे हिंदू-मुस्लिम करते हैं और फिर जो भी आपका पैसा है वो सीधा इनके मालिक के पेट में जाता है। इनको कौन चलाते हैं नाम बताऊं? ये पूरा देश जानता है। ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है। ये अंबानी अडानी की सरकार है। मैं 2800 किलोमीटर चला हूं। मुझे कहीं हिंसा नहीं दिखी। मगर जब कभी आपका चैनल खोलता हूं तो ये हिंसा ही दिखाते हैं।

लाल किले से राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से जब मैने चलना शुरू किया तो मैंने सोचा कि देश से नफरत मिटानी है। मीडिया हमारी बात नहीं उठाए तो कोई दिक्कत नहीं है। इनकी गलती नहीं है। इनपर लगाम लगी हुई है। इनके पीछे लगाम लगी हुई है। इनके जो चैनल है वो भी नफरत फैलाने का काम करती है। चौबीस घंटे हिंदू-मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम….लेकिन यह सच्चाई नहीं है। मैं कन्याकुमारी तक चला हूं। इस देश में सभी लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, गले लगते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को तोड़ने की कोशिश हो रही है। हम सब राहुल गांधी के साथ हैं। सरकार बोलने की आजादी हक छीन रही है। सरकार समाज को धर्म के आधार पर बांट रही है। भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी डर रही है। संसद में पीएम ने मास्क लगाया, शादी में नहीं।

कमल हासन ने कहा कि मैं भारत के बेटे के तौर पर भारत जोड़ो यात्रा में आया हूं। लाल किले पर राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी लाल किले पर मौजूद हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लाल किला पहुंच चुकी है। कांग्रेस सांसद यहां थोड़ी देर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा और सरकार कोविड के बहाने राजनीति कर रहे हैं और यात्रा में अवरोध पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”कोई भी चीज इस यात्रा को नहीं रोक सकती…अगर विशेषज्ञों की राय के आधार पर सरकार कोई प्रोटोकॉल तय करती है तो हम उसे मानेंगे। वैसे कोविड को लेकर सबसे पहले इस सरकार को हमने आगाह किया था।”

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सिनेमा जगत के मशहूर शख्सियत कमल हासन भी शामिल हुए। दिल्ली में वो राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में चलते नजर आए हैं।

लाल किला पर जयराम रमेश और पवन खेड़ा पहुंचे। पुलिस ने सामने का रास्ता बंद किया। लाल किला के अंदर टिकट की बिक्री रोकी गई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं के साथ आज दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने अनुराग ठाकुर के बयान पर कहा कि मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर अनुराग ठाकुर ‘गोली मारो….’ कुछ ऐसा कहें, जैसा उन्होंने कुछ समय पहले कहा था आप भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जो समर्थन मिल रहा है उसे देखिए। हमारी यात्रा को जबर्दस्त मिल रहा है। वह एक बड़े मंत्री हैं, हम छोटे लोग हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि राष्ट्रीय स्मृति स्थल जाएंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा भ्रष्टाचारियों को जोड़ने के लिए है… उन्हें पहले परिवार की भलाई के बारे में नहीं बल्कि देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चीन, कोरिया और जापान में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। यह समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह या कांग्रेस के अन्य नेता जो कोविड पॉजिटिव हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे, क्या वो आइसोलेशन में गया या अपना टेस्ट कराया?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने की सोचते हों वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात ही कैसे कर सकते हैं… राहुल गांधी के लिए तो देश हित नहीं परिवार हित पहले है।

भारत जोड़ो यात्रा का लाल किला पर समापन होने के पश्चात राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ शांति वन, शक्ति स्थल, वीर भूमि और राजघाट पर जाकर भारत की दिवंगत विभूतियों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली के आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम का दौरा किया। राहुल ने यहां हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर भगवान से आशीर्वाद मांगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अपोलो अस्पताल के पास एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुछ देर के लिए रोक दी। एम्बुलेंस को जाने देने के लिए राहुल कुछ देर सड़क पर रुके रहे। उन्होंने साथी यात्रियों से भी एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए कहा।

हरियाणा और दिल्ली के हजारों लोग बदरपुर सीमा पर यात्रा में शामिल हुए और ‘भारत जोड़ो’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों की थाप और देशभक्ति के गीतों के साथ कांग्रेस यात्रियों का उत्साह चरम पर है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के रूप में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगे बढ़ रही हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ समय में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेश हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है।

राहुल गांधी के 2024 में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह तो 2024 ही तय करेगा, लेकिन अगर आप हमसे पूछेंगे तो निश्चित रूप से राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं, लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

बदरपुर से आश्रम तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है, बैरिकेड्स लगाए गए हैं और कई बिंदुओं पर पुलिस कर्मियों की टीमों को तैनात किया गया है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने पर जश्न मनाया जा रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश करने से पहले बदरपुर से आश्रम तक की सड़क को राहुल गांधी के पोस्टर, तिरंगे, गुब्बारों और बैनरों से सजाया गया।

दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लाइन लगाकर यात्रियों पर फूल बरसाए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि मैं मास्क पहनूंगा। प्रधानमंत्री ने आज संसद में मास्क पहना था, लेकिन बाद में उनके चेहरे पर मास्क नहीं था। अगर वैज्ञान और मेडिकल एविडेंस के आधार पर प्रोटोकॉल आएगा तो हम जरूर उसका पालन करेंगे, लेकिन भाजपा कोविड को लेकर राजनीति कर रही है और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

 

Tags: #congress party india
Previous Post

ग्राम पंसारी में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जन चैपाल की गयी आयोजित

Next Post

संदिग्ध हालत में महिला पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी, पुलिस जवानों ने दी अंतिम विदाई

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

काजल और समाजवादी लैपटॉप, एक सच्ची कहानी

काजल और समाजवादी लैपटॉप, एक सच्ची कहानी

July 3, 2025
Gonda News: डीएम ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक

Gonda News: डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक

July 2, 2025
Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

July 2, 2025
Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

July 1, 2025
कक्षा में शराब के नशे में सोता मिला शिक्षक – वायरल वीडियो पर तत्काल निलंबन, विभाग ने की पुष्टि

कक्षा में शराब के नशे में सोता मिला शिक्षक – वायरल वीडियो पर तत्काल निलंबन, विभाग ने की पुष्टि

July 1, 2025
Unnao News: सपा नेता सूरज सिंह ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को बांटी स्कूल सामग्री

Unnao News: सपा नेता सूरज सिंह ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को बांटी स्कूल सामग्री

June 30, 2025

Related Posts

काजल और समाजवादी लैपटॉप, एक सच्ची कहानी
उत्तर प्रदेश

काजल और समाजवादी लैपटॉप, एक सच्ची कहानी

July 3, 2025
Gonda News: डीएम ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

Gonda News: डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक

July 2, 2025
Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

July 2, 2025
Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
उत्तर प्रदेश

Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

July 1, 2025
कक्षा में शराब के नशे में सोता मिला शिक्षक – वायरल वीडियो पर तत्काल निलंबन, विभाग ने की पुष्टि
मध्यप्रदेश

कक्षा में शराब के नशे में सोता मिला शिक्षक – वायरल वीडियो पर तत्काल निलंबन, विभाग ने की पुष्टि

July 1, 2025
Next Post
संदिग्ध हालत में महिला पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी, पुलिस जवानों ने दी अंतिम विदाई

संदिग्ध हालत में महिला पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी, पुलिस जवानों ने दी अंतिम विदाई

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook