Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

Unnao News: पिपरी गाँव के आँगनबाडी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

TvBharatbyTvBharat
September 30, 2026
September 30, 2026
0
Unnao News: पिपरी गाँव के आँगनबाडी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

Unnao News: ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के पिपरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने घर में उपलब्ध खाद्य सामग्री से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों को प्रदर्शित करते हुए उनके पोषण संबंधी महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं और अभिभावकों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, पौष्टिक भोजन लेने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं अभिभावकों को बच्चों के खान-पान, साफ-सफाई और उचित देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया।

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोद भराई की रस्म कराई गई। इस दौरान महिलाओं को फल एवं पौष्टिक सामग्री प्रदान की गई। उन्हें गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बच्चों को पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अभिभावकों को छह माह के बाद बच्चों के आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने तथा भोजन एवं आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी गई।

पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थ तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाई। महिलाओं और ग्रामीणों को व्यंजनों को तैयार करने की विधि तथा उनमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामान्य और स्थानीय खाद्य सामग्री के माध्यम से भी बच्चों एवं महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है।

सेवा भावना से दायित्वों का निर्वहन करें : पंकज गुप्ता

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। व्यक्ति राजनीतिक, शैक्षिक अथवा सामाजिक किसी भी क्षेत्र में कार्य करता हो, उसे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ करना चाहिए। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को उचित पोषण, अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर देश के भविष्य को मजबूत किया जा सकता है। बच्चों के प्रारंभिक विकास में परिवार के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुंवर सिंह, मुख्य सेविका दीपा शिखा साहू, आंचल पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभा, रामकली, अनीता वर्मा, पिंकी देवी, अनामिका शर्मा सहित क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा एडवोकेट नीरज कुमार, अनूप कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

… रिपोर्ट- अवधेश कुमार 

Tags: Unnao News
Previous Post

Unnao News: नलकूप 21 SG बना जंगल का अड्डा, सांप-जंगली जानवरों के खौफ में किसान

Next Post

Unnao News: जननेता स्व. धर्मवीर पासी की कचहरी परिसर में धूमधाम से मनाई गई जयंती

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

UNNAO NEWS:उन्नाव के कई इलाकों में भारी बारिश से फसलों पर संकट, पत्ता गोभी और फूलगोभी सहित धान की फसल बर्बाद

UNNAO NEWS:उन्नाव के कई इलाकों में भारी बारिश से फसलों पर संकट, पत्ता गोभी और फूलगोभी सहित धान की फसल बर्बाद

Unnao News: जननेता स्व. धर्मवीर पासी की कचहरी परिसर में धूमधाम से मनाई गई जयंती

Unnao News: जननेता स्व. धर्मवीर पासी की कचहरी परिसर में धूमधाम से मनाई गई जयंती

Unnao News: पिपरी गाँव के आँगनबाडी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

Unnao News: पिपरी गाँव के आँगनबाडी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

Unnao News: नलकूप 21 SG बना जंगल का अड्डा, सांप-जंगली जानवरों के खौफ में किसान

Unnao News: नलकूप 21 SG बना जंगल का अड्डा, सांप-जंगली जानवरों के खौफ में किसान

Unnao News: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Unnao News: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

गोकुल बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव निकला दूभर

गोकुल बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव निकला दूभर

Related Posts

UNNAO NEWS:उन्नाव के कई इलाकों में भारी बारिश से फसलों पर संकट, पत्ता गोभी और फूलगोभी सहित धान की फसल बर्बाद
उत्तर प्रदेश

UNNAO NEWS:उन्नाव के कई इलाकों में भारी बारिश से फसलों पर संकट, पत्ता गोभी और फूलगोभी सहित धान की फसल बर्बाद

Unnao News: जननेता स्व. धर्मवीर पासी की कचहरी परिसर में धूमधाम से मनाई गई जयंती
उत्तर प्रदेश

Unnao News: जननेता स्व. धर्मवीर पासी की कचहरी परिसर में धूमधाम से मनाई गई जयंती

Unnao News: नलकूप 21 SG बना जंगल का अड्डा, सांप-जंगली जानवरों के खौफ में किसान
ताज़ा खबर

Unnao News: नलकूप 21 SG बना जंगल का अड्डा, सांप-जंगली जानवरों के खौफ में किसान

Unnao News: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

Unnao News: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

गोकुल बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव निकला दूभर
उत्तर प्रदेश

गोकुल बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव निकला दूभर

Next Post
Unnao News: जननेता स्व. धर्मवीर पासी की कचहरी परिसर में धूमधाम से मनाई गई जयंती

Unnao News: जननेता स्व. धर्मवीर पासी की कचहरी परिसर में धूमधाम से मनाई गई जयंती

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook