उन्नाव। विश्व शांति सेवा ट्रस्ट, वृन्दावन से सम्बद्ध विश्व शांति सेवा समिति उन्नाव के कार्यालय का उद्घाटन पूज्य संत देवकीनंदन ठाकुर ने फीता काटकर किया। वृन्दावन धाम के अचार्यवृन्दों चंद्र प्रकाश शर्मा, इंद्रेश मिश्रा ने सस्वर मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन हवन कराया। मुख्य यजमान सदर विधायक पंकज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, आर के अभिनंदन परिवार के मुखिया अंशू गुप्ता, ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा, समिति के सचिव जी एस भदौरिया, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष जसमीत सिंह, संयुक्त मंत्री व मीडिया प्रभारी डॉ मनीष सिंह सेंगर, नवीन चौरसिया, युवा नेता अमित मिश्रा, इंद्रजीत भदौरिया, नितिन सक्सेना, अनिल अस्थाना, संदीप पाल, ऋषभ पांडेय, शिवम तिवारी, राहुल कश्यप, ममता द्विवेदी, ममता सिंह, शोभा पांडेय, नीलम सिंह आदि ने पूजन हवन में भाग लिया। सदर विधायक पंकज गुप्ता और अंशू गुप्ता की संस्तुति पर ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यालय में उन्नाव वासी सदस्यता फॉर्म लेकर समिति से जुड़ने के साथ आगामी आयोजनों और अनुष्ठानों में शामिल होने का लाभ ले सकते हैं और बहुत जल्द समिति के द्वारा उन्नाव से वृन्दावन धाम की निःशुल्क यात्रा के लिए बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। महाराजश्री को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उन्नाव में प्रियाकांत जू मंदिर और आश्रम निर्माण हेतु समुचित भूमिदान की घोषणा लेकर महाराजश्री से आशीर्वाद लिया।
उन्नाव से टीवी भारत जिला संवाददाता अरविंद तिवारी की रिपोर्ट