उन्नाव:मियागंज में होने जा रहे विशाल पांच दिवसीय मां गायत्री राजसूय यज्ञ का शुभारम्भ आज राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। राज्य मंत्री द्वारा शक्ति दंड का पूजन किया गया और मंगल कलश को सर पर धारण का कलश यात्रा का शुभांरभ किया गया। पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन कर विशाल राजसूय यज्ञ का शुभारम्भ हो गया।
विशाल कलश यात्रा यज्ञशाला से शुरू होकर मियागंज बस्ती और मां गायत्री शक्ति केंद्र तक निकाली गई जिसमें सबसे आकर्षण का केंद्र रही कलश यात्रा जो देशभक्ति के रंग में रंगी दिखी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सफीपुर विधायक और कार्यक्रम के संरक्षक बंबा लाल दिवाकर सह पत्नी , भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विमल द्विवेदी , पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलबीर यादव , अन्नू अवस्थी, मुकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
अर्जून तिवारी TV भारत न्यूज़ उन्नाव