उन्नाव पालिका टैक्स के नाम पर सफेद पोस के पीछे खुलेआम सड़को पर गुंडा गर्दी कर हो रही लूट, आला अधिकारी बने अनजान
आज रिक्शा चालक यूनियन ने डीएम दफ्तर का घेराव किया और जनपद में हो रही पालिका के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ नारेबाजी की। बैटरी रिक्शा चालकों ने बताया कि उन्नाव शहर में कई जगह 50 रुपए की वसूली करते है। प्रशासन एक टैक्स बांध दे हर जगह नही दे पाएंगे। गरीब आदमी है पेट पाले की वसूली के पैसे ही देते रहे।
उन्नाव उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश को गुंडा राज्य मुक्त करने की तमाम कोशिश कर रहे हो लेकिन उन्नाव के कई बड़े नेताओं के रुतबे के आगे कई अधिकरियों ने घुटने टेक लिए है। उन्नाव की कई प्रमुख सड़को पर सत्ता संरक्षित गुंडे खुले आम सड़को पर अपनी गुंडई के दम पर नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर अवैध वसूली चालू किए हैै। वहीं गरीब तबके के बैटरी रिक्शा चला कर कमाने के लिए शहर जाते है। लेकिन शहर में नेताओं कि जी हुजूरी करने वाले गुंडे इन लोगों के बच्चो के निवाला भी हजम करने से बाज नहीं आते हैै, साथ ही यदि कोई आटो रिक्शा चालक के बीच में महिला भी इन लोगो से सवाल जवाब कर दे तो गुंडे मावली बेचारी महिला को भी नहीं बख्शते है। वहीं सरकार प्रदेश की गुंडा मुक्त घोषित कर दिया है अब देखना यह है कि गरीबों और मजलूमों के हित में कहीं जाने वाली सरकार के सरकारी नुमाइंदे इं गुंडों पर कोई खास कार्यवाही करते है या इसी प्रकार गुंडा राज चलता रहेगा।
जनपद में कई नगर पालिका क्षेत्रों में इस तरह से वसूली की जा रही है प्रशासन के आला अधिकारी इस से अनजान नही है। लेकिन सत्ता सरकार के आगे नतमस्तक हो कर गरीबों के पेट पर पड़ रहे डाके में अपनी मौन स्वीकृति दे रहे हैं। आज भी जिलाधिकारी उन्नाव अपूर्वा दुबे द्वारा रिक्शा चालकों को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया जिसके चलते सभी रिक्शा चालकों में नाराजगी साफ देखी जा सकती थी।
रिपोर्ट अर्जुन तिवारी सहयोगी तंजीम के साथ उन्नाव