Unnao News: कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा बैराज क्षेत्र में ट्रेनिंग जहाज के गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।











