Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Sunday, February 1, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश मध्यप्रदेश

यूरिया मांगना पड़ा भारी—बल्देवगढ़ तहसीलदार ने किसान को जड़ा चांटा, प्रशासनिक मर्यादा तार-तार

मनोज सिंहbyमनोज सिंह
December 13, 2025
December 13, 2025
0
यूरिया मांगना पड़ा भारी—बल्देवगढ़ तहसीलदार ने किसान को जड़ा चांटा, प्रशासनिक मर्यादा तार-तार

जिला ब्यूरो/मनोज सिंह

टीकमगढ़। प्रदेश में पहले ही यूरिया और खाद की कमी से जूझ रहे किसानों की पीड़ा थमने का नाम नहीं ले रही है। कतारों में खड़े होकर खाद की उम्मीद लगाए किसानों को अब प्रशासनिक बदजुबानी और अपमान भी झेलना पड़ रहा है। शनिवार को टीकमगढ़ में एक बल्देवगढ़ तहसीलदार द्वारा किसानों के साथ की गई अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि खाद लेने पहुंचे एक किसान से तहसीलदार आपत्तिजनक भाषा में बात करते हुए “अपनी ऐसी तैसी कराओ” जैसे शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, खिड़की में लटककर यूरिया की गुहार लगा रहे एक व्यक्ति को पीछे से चांटा मारने का दृश्य भी वीडियो में कैद है। यह व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि एक जिम्मेदार अधिकारी की गरिमा के सर्वथा विपरीत है।

घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि वे घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, कई बार बिना खाद लौटना पड़ता है और ऊपर से उन्हें अपमान और गाली-गलौज का सामना करना पड़ता है। किसानों ने सवाल उठाया है कि जब खाद वितरण व्यवस्था प्रशासन की जिम्मेदारी है, तो उसकी अव्यवस्था का खामियाजा किसानों को क्यों भुगतना पड़ रहा है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में टीकमगढ़ में खाद के लिए लाइन में खड़े एक किसान की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता दिखाई देने के बजाय किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार होना व्यवस्था की विफलता को उजागर करता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आम नागरिकों और किसान संगठनों ने तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि यही व्यवहार एक आम नागरिक करता, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होती, लेकिन जब अधिकारी ही कानून और मर्यादा को ताक पर रख दें, तो सवाल और भी गंभीर हो जाता है।

अब निगाहें जिला प्रशासन और शासन पर टिकी हैं कि क्या इस मामले में दोषी अधिकारी पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि इस अपमानजनक व्यवहार पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Previous Post

Unnao News: गौशाला न बनने से किसान परेशान, अन्ना जानवरों के आतंक से फसलें हो रही नष्ट

Next Post

देहात थाना पदस्थ सतीश शर्मा के रक्तदान और आशीष जैन की त्वरित व्यवस्था से समय पर मिला जीवनदान

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

रेत माफिया के आगे खड़ा हुआ जनप्रतिनिधि, लाठियों से मिला जवाब

रेत माफिया के आगे खड़ा हुआ जनप्रतिनिधि, लाठियों से मिला जवाब

फरका पठराई पंचायत में घटिया निर्माण का खेल, सरपंच–सचिव–रोजगार सहायक पर मिलीभगत के आरोप

फरका पठराई पंचायत में घटिया निर्माण का खेल, सरपंच–सचिव–रोजगार सहायक पर मिलीभगत के आरोप

कुंभ करुणा ट्रस्ट ने GMS कठारिया, कल्याणपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को किया सम्मानित

कुंभ करुणा ट्रस्ट ने GMS कठारिया, कल्याणपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को किया सम्मानित

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का हुआ आयोजन 

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का हुआ आयोजन 

Unnao News: अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया

Unnao News: अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया

Unnao News: औरास चैलेंज ने औरास लीजेंड को 25 रन से हराया

Unnao News: औरास चैलेंज ने औरास लीजेंड को 25 रन से हराया

Related Posts

रेत माफिया के आगे खड़ा हुआ जनप्रतिनिधि, लाठियों से मिला जवाब
मध्यप्रदेश

रेत माफिया के आगे खड़ा हुआ जनप्रतिनिधि, लाठियों से मिला जवाब

फरका पठराई पंचायत में घटिया निर्माण का खेल, सरपंच–सचिव–रोजगार सहायक पर मिलीभगत के आरोप
मध्यप्रदेश

फरका पठराई पंचायत में घटिया निर्माण का खेल, सरपंच–सचिव–रोजगार सहायक पर मिलीभगत के आरोप

कुंभ करुणा ट्रस्ट ने GMS कठारिया, कल्याणपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को किया सम्मानित
भारत

कुंभ करुणा ट्रस्ट ने GMS कठारिया, कल्याणपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को किया सम्मानित

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का हुआ आयोजन 
उत्तर प्रदेश

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का हुआ आयोजन 

Unnao News: अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेश

Unnao News: अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया

Next Post
देहात थाना पदस्थ सतीश शर्मा के रक्तदान और आशीष जैन की त्वरित व्यवस्था से समय पर मिला जीवनदान

देहात थाना पदस्थ सतीश शर्मा के रक्तदान और आशीष जैन की त्वरित व्यवस्था से समय पर मिला जीवनदान

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook