Unnao News: कालपी तहसील बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या को लेकर जनपद उन्नाव के अधिवक्ताओं ने राजीव रतन राजवंशी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी उन्नाव के माध्यम से दिया। राजीव रत्न राजवंशी एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए और सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करें।
अधिवक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि इस निर्मम हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक में कराई जाए तथा सभी अभियुक्तों पर पर गैंगस्टर एक्ट व एन. एस. ए. तहत कठोर कार्रवाई की जाये। मृतक अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्सन एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता सरल वर्मा एडवोकेट,महेश कुमार एडवोकेट,सुधीर कुशवाहा एडवोकेट, राजवीर एडवोकेट, रंजीत रावत एडवोकेट, धीरेंद्र सिंह एडवोकेट, विनय यादव एडवोकेट, रवींद्र कुमार एडवोकेट, बाबूराम एडवोकेट,हरीश कुमार एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट,योगेंद्र यादव,अनूप सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सोनी एडवोकेट, रामचंद्र एडवोकेट आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।












