Unnao News: जनपद में अचानक से दोपहिया वाहनों की चोरी की वारदात में इजाफा हुआ है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र व भीड़-भाड़ वाले इलाके चौराहों से तीन माह में कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे आम नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रहि चोरियों के बावजूद पुलिस अभि तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। जिससे पुलिस कि कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है,कि चोर बेखौफ होकर दिन-दहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल उड़ा ले जा रहें हैं। चोरी कि इन वारदातों में न तो कोई सुराग मिला है और न ही कोई गिरफ्तारी हो पाई है ।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वहां से भी फुटेज के आधार पर पुलिस अभी तक किसी चोर तक नहीं पहुंच सकी है। तहसील सफीपुर कोतवाली क्षेत्र,स्टेशन रोड स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास “बांगरमऊ” काली मिट्टी ग्राम महमदपुर नौहसरा निवासी दूधिया उपदेश कुमार पुत्र गोकुल प्रसाद के द्वारा किसी जरुरी कार्य से सफीपुर स्टेशन रोड स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास गाड़ी करीब सुबह 11:48 वहां खड़ी किया जब उपदेश का आना हुआ 11:51 पर किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गाड़ी को उठाकर स्टेशन रोड तरफ जाता कैमरे में देखा गया है। दो पहिया वाहन मोटर साइकिल हिरो स्प्लेंडर प्रो जिसका नं UP.35.V 9347 हैं। चोर को कैमारे में काफी जगह मोटर साइकिल लेकर गुजरते देखा गया है जिसका चहरा भी साफ देखा गया हैं देवगांव पेट्रोल पंप Hp के पास,रसूलाबाद टंकी के पास वहां कि स्थानीय पुलिस की पकड़ से चोर दूर है।
जनपद के तीन माह में कई इलाकों से बाइक चोरी की घटनाएं समाने आयी हैं। पीड़ितों द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चोरी हुई बाइकों में से अधिकतर घटना सार्वजनिक स्थानों, बाजार और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियों की बताई जा रही हैं। विवेकानंद स्कूल के पास में घटना में सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक को धीरे से ले जाता दिखा, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस गश्त सिर्फ दिखावे तक सीमित है। खासकर रात में कई इलाकों में पुलिस की मौजूदगी ना के बराबर होती है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों में सबसे ज्यादा डर है, क्योंकि उनकी बाइक ही आवाजाही का मुख्य साधन है।
शहर के एक व्यापारी ने कहा, “हमें डर है कि कहीं अगला नंबर हमारा न हो, पुलिस से शिकायत के बाद सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन नतीजा शून्य है। इस संबंध में जब सफीपुर कोतवाली प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, पुलिस के दावों के बावजूद चोरों के हौंसले बुलंद हैं और चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।












