Unnao News: समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद औरास ब्लॉक क्षेत्र के निवासी सर्वेश कुमार वर्मा ने हसनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में मोहान विधानसभा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, औरास ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश पाल सहित दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा जन-जन तक समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए मिल-जुलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा आगामी समय में पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।











