कार्तिक पक्ष की अमावस्या पर 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण पड़ रहा है। इस कारण दीपावली एक दिन पहले 24 को मनाई जाएगी। सूर्यग्रहण 25 की सुबह 11:28 बजे से शाम 06:33 बजे तक रहेगा। भारत मे यह शाम 04:42 बजे से शाम 05:22 बजे तक ही रहेगा।
इसका सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। ऐसे में 24 अक्टूबर की रात के बाद 25 को सुबह 04:42 बजे तक ही अमावस्या का पूजन किया जाएगा। सूतक काल 25 अक्टूबर की सुबह 04:42 बजे से लग जाएगा।
दीपावली पूजन मुहूर्त- अमावस्या 24 अक्टूबर की शाम 5:03 बजे से 25 अक्टूबर की शाम 4:34 बजे तक रहेगी। 25 अक्टूबर को अमावस्या का सूर्योदय मान तो होगा लेकिन रात में अमावस्या नहीं रहेगी। इस कारण अमावस्या की रात का माल लेते हुए 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इसी दिन लक्ष्मी कुबेर का पूजन शाम 6:57 से रात 8:53 बजे तक किया जाएगा। अमावस्या की रात में ही मां काली का भी पूजन किया जाएगा।