Unnao विकास खंड मियागंज क्षेत्र के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज के पास हो रहे पाँच दिवसीय राजसूय यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुंड में अग्नि देव व उनकी पत्नी श्वाहा को आहुति प्रदान करते हुए। पांच दिवसीय राजसूय यज्ञ का समपान हो गया। अन्तिम दिन भक्तों का अपार जनसैलाब उमड़ा। उन्नाव जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे, हसनगंज एसडीएम अंकित शुक्ला, राज्य मंत्री मनीष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह और उनके पुत्र शशांक सिंह शेखर सनी के साथ सफीपुर क्षेत्रीय विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने यज्ञशाला में यज्ञ किया।
यज्ञ उपरान्त मां गायत्री, गुरु पं श्री राम शर्मा और यज्ञ भगवान की आरती हुई।
समापन अवसर पर राज्य मंत्री मनीष गुप्ता ने कहा कि मैं राजसूय यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होकर घन्य हो गया। ऐसे आयोजन हमें शुद्धता प्रदान करते है।
वही जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि मुझे यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए लोगो के अपार जन समूह को देखकर बड़ी प्रसन्नता हुई। जिस प्रकार से आप सभी एक होकर इस सफल आयोजन में शामिल हुए है वैसे ही उन्नाव के सभी लोग एकजुट होकर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।किसी तरह का भेदभाव हम लोग के बीच न हो।
राजसूय यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक पं ओंकार त्रिपाठी ने बताया कि सभी एक संकल्प दोहराते हैं कि हम सुधरेंगे जग सुधरेगा लेकिन कब? इस यज्ञ के बाद सभी लोग यह संकल्प ले कि आज के उपरांत सभी हम सुधार गए हैं और कभी भी कोई ऐसा कार्य नही करेंगे जिससे हम समाज को स्वयं को लज्जित महसूस करें।
सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए क्षेत्रीय विधायक बंबा लाल दिवाकर ने बताया कि जिस प्रकार से सभी लोगो ने रात दिन एक करके इस सफल आयोजन के लिए प्रयास किया हम उन सभी साथियों को धन्यवाद देते हैं।आने वाले भविष्य में 151 कुंडिय राजसूय यज्ञ से बड़ा आयोजन होगा। आप सभी ने जिस प्रकार से सहयोग किया है उसके लिए मैं आप सभी का ऋणी हुं।
Arjun tiwari unnao