ADVERTISEMENT
उन्नाव 9 जनवरी 2023 प्रदेश में शीत लहर के चलते जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत निरश्रित एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये जाये तथा सर्दी के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए जाएं।
तद्क्रम में उप जिलाधिकारी सफीपुर शिवेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्री बम्बालाल दिवाकर की उपस्थिति में तहसील सफीपुर के अन्तर्गत निराश्रित एवं जरूरतमंद पुरूष एवं महिलाओं को ग्राम दुगौरा, नजीरपुर, डकैली दयालगढ़ी टिकरा, गौरिया कला सहित अन्य ग्रामों में लगातार कम्बल वितरण किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि सफीपुर में निराश्रित लोगो के लिए रैन बसेरा संचालित किया गया है तथा तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव भी जलाये जा रहे है।