उन्नाव मियागंज की पावन धरती पर हो रहे विशाल 151 कुंडीय राजसूय यज्ञ के चतुर्थ दिवस आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए।
राजसूय यज्ञ में यज्ञ आयोजन समिति के संरक्षक क्षेत्रीय विधायक दिवाकर ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप प्रतीक चिन्ह व पुष्प समर्पित किया।
राजसूय यज्ञ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को राजसत्ता मुकुट पहनाया गया और राजदंड पूजन करके समर्पित किया गया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा चल रहे राजसूय यज्ञ में शामिल होकर यज्ञशाला में आहुतियां भी समर्पित की।
आज चौथे दिन सुबह से विशेष यज्ञ आहुति कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं , बच्चों और वयस्कों द्वारा यज्ञ में शामिल होकर यज्ञ किया गया।
राजसूय कार्यक्रम में दोपहर में राजतंत्र , धर्मतंत्र की विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
उसके बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राजसूय यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए और बोले कि ” ऐसे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति से हमें जोड़ते हैं। हम सभी सौभाग्यशाली है जो राजसूय यज्ञ का हिस्सा हैं।”
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार भी उप मुख्यमंत्री के साथ शामिल हुए।
राजसूय यज्ञ कार्यक्रम में आज 24 हजार दीपो द्वारा देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अर्जून तिवारी उन्नाव