ADVERTISEMENT
छेड़खानी के मामले में तीन युवकों पर मामला दर्ज
मनोज सिंह/ जिला ब्यूरो
टीकमगढ़। यहां स्थानीय ढोंगा मैदान पर इन दिनों जैन बंधुओं द्वारा पंचकल्याणक महोत्सव को आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एक मनचले युवक की हरकतों को लेकर नगर वासियों में असंतोष देखा जा रहा है। यहां वाहन चोरी एवं छेडख़ानी की घटना से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। नगर निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि बीती रात बालिका एवं उनके परिजनों ने कोतवाली आकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया गया है कि युवक संघर्ष बढक़ुल ने बालिका के साथ बुरी नियत से छेडख़ानी की। जिस पर जैन बंधुओं सहित आम नागरिकों ने भी नाराजगी जाहिर की। थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस घटना में संघर्ष बढक़ुल सहित तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 354,354क,294,323,34ipc 7/8आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना बीते रोज 21 केे आठ सवा आठ के बीच की बताई जा रही है। इन दिनों शहर में मनचलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके पूर्व भी नगर में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। शहर में तेज रफ्तार वाहनों में मनचलों का देर रात तक घूमना और नशा पत्ती कर रास्ते में हरकतें करना आम हो चला है। इस संबन्ध में पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाये जाने की मांग की जा रही है, जिससे आने वाले समय में होने वाले भव्य आयोजनों के दौरान कोई बढ़ी घटना न हो सके। यहां बता दें कि ढोंगा पर चल रहे पंचकल्याणक के बाद नगर में जहां राम कथा का आयोजन किया जाना है, वहीं आहार में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन भी किया जाना है। इन स्थानों पर चोरी और छेडख़ानी की वारदातों को रोकने के लिये हरसंभव प्रयास किये जाने का आग्रह किया जा रहा है। यहां बता दें कि ढोंगा मैदान पर वाहन चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में चिंता होना लाजमी है।