ADVERTISEMENT
Nobel prize विजेता फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में हुआ था । वह नॉर्मंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ीं। उनके माता-पिता की एक किराने की दुकान और कैफे था। वह बचपन से महत्वाकांक्षी थी। अपने लेखन में, एनी लगातार और विभिन्न तरीकों से, लिंग, भाषा और वर्गों के आधार पर फैली असमानताओं पर लिखती रहीं। लेखन का उनका सफर लंबा और कठिन रहा।
नोबेल विजेता एनी का मानना है कि लेखन वास्तव में एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानताओं के प्रति हमारी सोच पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इस उद्देश्य के लिए वह भाषा का प्रयोग धारदार हथियार के रूप में करती है, जिससे कि वह कल्पना के पर्दों को चीर सकें। नोबेल कमेटी ने कहा कि एनी लेखन की मुक्ति शक्ति में विश्वास करती हैं। उनका काम तुलना से परे है और साधारण भाषा में लिखा साफ-सुथरा साहित्य हैै।