उन्नाव: पुरवा के मंगतखेडा में पूर्व राज्यमंत्री गंगा बक्स सिंह के बेटे योगेंद्र प्रताप सिंह व उनके समर्थकों और मंगतखेड़ा ग्राम प्रधान मनोज दुबे के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर विवाद हुआ। ग्राम प्रधान मनोज दुबे के खेत में बने मकान को गिरा दिया। ग्राम प्रधान के विरोध करने पर जानलेवा हमला करते हुए अपने लाइसेंसी हथियारो से लैस होकर धावा बोल दिया।
वहां बने उसके पक्के घर को हथौड़ा व फावड़े से गिराने लगे। जब उसने विरोध किया तो जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान मनोज के अनुसार वह जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने फायर कर दिया। फायर मिस होने से जान बच गई। पुलिस के पहुंचने पर उनके सामने भी मारपीट करते रहे। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने पर धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
वहीं दूसरे पक्ष के गौरव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अपनी खरीदी हुई जमीन पर नाप कराने गया था, जहां मनोज ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके पक्ष के पप्पू और प्रदीप घायल हो गए। पुलिस ने मनोज दुबे और गौरव सिंह सहित दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों पर कारवाई करते हुए सात- सात लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है।
लेकिन घटना के चश्मदीद लोगो ने बताया कि खुले आम हथियार लहराते दबंगो द्वारा की गई दबंगाई से आम जन भय ग्रस्त हैं उन्नाव पुलिस की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में दबंगो और गुंडे पर कारवाई करने का काम किया है लेकिन क्या इस घटना का संज्ञान लेकर दबगो पर बुलडोजर कारवाही करेंगे।
अर्जून तिवारी उन्नाव