उन्नाव। कीर्तिशेष अजीत सिंह पूर्व एम एल सी एवं साहित्य भारती के संस्थापक कीर्तिशेष अतुल मिश्र की पावन स्मृति में साहित्य भारती के 28 वें वार्षिक उत्सव पर आयोजित 11 वर्ष बाद एक बार पुनः एक शाम डॉक्टर कुमार विश्वास के नाम दिनांक 21 नवंबर 2022 शाम 6:00 बजे से उन्नाव जनपद के जीआईसी मैदान में डॉ कुमार विश्वास एवं अन्य कवि उपस्थित रहेंगे।
बताते चलें साहित्य भारती के इस कार्यक्रम में बिना पास बिल्कुल निशुल्क एंट्री का प्रावधान रखा गया है जिसमें जनपद के आम जनमानस काव्य पाठ का आनंद उठा सकेंगे।
वही कुमार विश्वास के साथ अन्य कवियों में हेमंत पांडेय, गजेंद्र प्रियांशु, सुमन दुबे ,रमेश मुस्कान और अखिलेश मिश्र भी काव्य पाठ करेगें।
कार्यक्रम के आयोजक शशांक शेखर सिंह सनी ड्रा कुमार विश्वास को निराला सम्मान से सम्मानित और स्व अजीत सिंह व अतुल मिश्रा की स्मृति से भी सम्मानित करेगें।
वही साहित्य भारती संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लोगो को भी सम्मानित करेगी। जिनमें शिक्षा क्षेत्र से मुकेश यादव, पत्रकारिता क्षेत्र से अमित त्रिपाठी, विधि क्षेत्र से नरेंद्र अवस्थी, कला क्षेत्र से पंडित विनोद द्विवेदी, राजनीति से शकुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्षा को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र पांडे दीपक व प्राचीन मिश्रा ने बताया कि डॉ कुमार विश्वास स्वर्गीय सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जन्मस्थली गड़ाकोला व शिवमंगल सिंह सुमन की जन्मस्थली झगरपुर अजीत सिंह के पैतृक गांव मुलाहिम पुर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
वही कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी के बैठने की व्यवस्था कर ली गई है सभी की इंट्री मुफ्त होगी । आप सभी कार्यक्रम में आकर काव्य पाठ का आनंद ले।
वही जीआईसी ग्राउंड में भी बड़ी संख्या में लोगो के बैठने के लिए आयोजकों द्वारा इंतजाम किए जा रहे हैं।
अर्जुन तिवारी उन्नाव