Unnao News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कुल 3 विकासखंड मियागंज ,हसनगंज और नवाबगंज, में कुल 9 ग्राम पंचायत और 3 टीमो द्वारा अभियान चलाया गया जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे प्रथम टीम हसनगंज विकासखंड में जिसमें केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ मुथूकुमार एवं डॉ बी के पुष्कर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ रत्ना सहाय इंजीनियर आर सी मौर्या ज़िला कृषि अधिकारी उन्नाव शशांक एवं कृषि विभाग हसनगंज की टीम मौजूद रही और CISH के वैज्ञानिकों के आम में लगने वाले कीटों एवं रोगों के सुरक्षा एवं प्रबंधन संबंध में जानकारी दी गई ।ग्राम के किसानों के साथ बगीचे में आम तुड़ाई वाले यंत्र तोड़ कर सादृश्य दिखाया गया।
द्वितीय टीम नवाबगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत मकूर, कुसम्भी ,अजगैन द्वारा केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ आलोक गुप्ता, डॉ अंजू बाजपेई ने अपने संस्थान की परवल ,बीज रहित जामुन के प्रजाति के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री सुनील सिंह ने डेरी प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई कृषि विभाग से जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने खरीफ की फसलों के लिए कीट नियंत्रण की जानकारी दी इफको के प्रतिनिधि ने ड्रोन से फसलों में कैसे छिड़काव किया जाता है इसका सा दृश्य किसानों के समक्ष दिखाया।
तृतीय टीम हसनगंज विकासखंड में मौजूद रहीं जिसमे केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ आभा सिंह द्वारा बागवानी फसलों ग्रेडिंग पैकेजिंग की जानकारी दी गई और कृषि विज्ञान केंद्र धौर के वैज्ञानिक श्री धीरज तिवारी द्वारा उद्यानिक फसलों में उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई साथ मे कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक रवि चंद्र प्रकाश द्वारा आधुनिक खेती में ड्रोन के उपयोग एवं महत्व के सम्बन्ध में जानकारी दी गई साथ ही विभाग द्वारा चलाई जा रही है महत्वाकांक्षी योजनाओं की जैसे पीएम कुसुम योजना, प्रकृति खेती की जानकारी किसानों को दी गयी उप कृषि निदेशक द्वारा यह बताया गया कि दिनांक 29/5/2025/ से 12/6/2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान जनपद के सभी विकासखण्डो में संचालित कर कृषि से संबंधित नवीन तकनीकी जानकारी किसानों को दी जाएगी।