Unnao News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में असम में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया था और पोस्टर फाड़े गए थे। जिसके कारण न्याय यात्रा में चल रहे कई कांग्रेस नेता गंभीर रूप से चोटिल हो गए।भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उन्नाव पर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डर गई है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला कायरता है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला असम और केंद्र की सरकार की प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास है।
जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पर हमला असम की सरकार की हताशा और निराशा और कानून व्यवस्था की स्थिति को दिखाता है।
इसके उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन में आशीष त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह यादव,कमल तिवारी, दिनेश शुक्ला,जंगबहादुर सिंह, ओमकांत पाण्डेय,यूसुफ़ फारुखी,सुयश बाजपेई,विश्वास निगम,अशोक अवस्थी,शिवकरण सिंह,मणिकांत रावत,मधू रावत, रामकिशोर पाल, बोधराज सिंह, कमलेश तिवारी,सलमान शाहिद, वैभव शुक्ला,सुमित गुप्ता, शाहनवाज हुसैन,सचिन त्रिपाठी,तन्मय श्रीवास्तव,आतिफ किदवई, सारस्वत,संदीप गौतम, शिवप्रसाद, अनीश,अंशुल कुमार उपस्थित रहे।