Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Sunday, June 1, 2025
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home अंतर्राष्ट्रीय

Modi और शी जिनपिंग की ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में हुई द्विपक्षीय वार्ता

TvBharatbyTvBharat
October 24, 2024
October 24, 2024
0
Modi और शी जिनपिंग की ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में हुई द्विपक्षीय वार्ता

Desk : बुधवार 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। 50 मिनट तक चली इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शी से कहा कि सीमा पर शांति, सम्मान और आपसी विश्वास भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। दोनों नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के शहर कज़ान पहुंचे थे, जहां उन्होंने सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय वार्ता की। गौरतलब है कि जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद से दोनों के संबंधों में गतिरोध पैदा हो गया था। हालांकि, रूसी शहर कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने, आपसी सहयोग और आपसी विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया। करीब 50 मिनट की बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों की नींव बनी रहनी चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि हम खुले दिमाग से बात करेंगे और हमारी चर्चा रचनात्मक होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हम पांच साल बाद औपचारिक रूप से मिल रहे हैं। पिछले चार सालों में सीमा पर पैदा हुई समस्याओं पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- दोनों देशों को अपने मतभेदों को सही तरीके से निपटाना चाहिए। हमें अपने विकास के सपनों को साकार करने के लिए संवाद और आपसी सहयोग को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा- भारत और चीन को अपने संबंधों को स्थिर रखने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए, जिससे दोनों देशों के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल सके। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच बातचीत के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को बताया कि दोनों नेताओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर गश्त करने के समझौते का स्वागत किया है। विदेश सचिव ने कहा कि दोनों देशों के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी विशेष प्रतिनिधि होंगे। दोनों के बीच जल्द ही औपचारिक बैठक होगी। इससे पहले 21 अक्टूबर को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गश्त करने को लेकर भारत और चीन के बीच समझौता हो गया है। इससे मई 2020 से पहले जैसी स्थिति हो जाएगी। दोनों देश कई दौर की सैन्य कमांडर और कूटनीतिक बैठकों के बाद इस सहमति पर पहुंचे।

Tags: #modibricks sammelanjipinignews
Previous Post

Mahrashtra News: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया

Next Post

अपना हुनर ​​दिखाती नजर आई आलिया फैन्स हुए उत्साहित

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

Gonda News: भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम से चौराहे का नामकरण एवं प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु न्यायी (नाई) समाज कल्याण समिति ने सौपा माँग-पत्र

Gonda News: भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम से चौराहे का नामकरण एवं प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु न्यायी (नाई) समाज कल्याण समिति ने सौपा माँग-पत्र

May 31, 2025
Lakhimpur Kheri News: थाना फूलबेहड़ पुलिस की लापरवाही से धूमिल हो रही सरकार की छवि

Lakhimpur Kheri News: थाना फूलबेहड़ पुलिस की लापरवाही से धूमिल हो रही सरकार की छवि

May 30, 2025
Unnao News: विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत

Unnao News: विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत

May 29, 2025
राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे- राजीव रत्न राजवंशी

राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे- राजीव रत्न राजवंशी

May 28, 2025
Poetry: स्वर्ग पावन धरा पर उतर आएगा…..

Poetry: स्वर्ग पावन धरा पर उतर आएगा…..

May 28, 2025
Agara News: नाद साधना के रघुनाथांजलि संगीत समारोह स्वर लहरियों की गूंज।

Agara News: नाद साधना के रघुनाथांजलि संगीत समारोह स्वर लहरियों की गूंज।

May 25, 2025

Related Posts

Gonda News: भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम से चौराहे का नामकरण एवं प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु न्यायी (नाई) समाज कल्याण समिति ने सौपा माँग-पत्र
उत्तर प्रदेश

Gonda News: भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम से चौराहे का नामकरण एवं प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु न्यायी (नाई) समाज कल्याण समिति ने सौपा माँग-पत्र

May 31, 2025
Lakhimpur Kheri News: थाना फूलबेहड़ पुलिस की लापरवाही से धूमिल हो रही सरकार की छवि
उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: थाना फूलबेहड़ पुलिस की लापरवाही से धूमिल हो रही सरकार की छवि

May 30, 2025
Unnao News: विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत
उत्तर प्रदेश

Unnao News: विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत

May 29, 2025
राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे- राजीव रत्न राजवंशी
विचार

राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे- राजीव रत्न राजवंशी

May 28, 2025
Poetry: स्वर्ग पावन धरा पर उतर आएगा…..
साहित्य

Poetry: स्वर्ग पावन धरा पर उतर आएगा…..

May 28, 2025
Next Post
अपना हुनर ​​दिखाती नजर आई आलिया फैन्स हुए उत्साहित

अपना हुनर ​​दिखाती नजर आई आलिया फैन्स हुए उत्साहित

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook