Unnao News: गोंडा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन आज से मानना शुरू कर दिया है जब की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन 1 जुलाई को है आज गोंडा सदर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूरज सिंह ने बल्लीपुर स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ आम पार्टी का आयोजन किया गया।
सूरज सिंह ने अपने पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए गांव के सैकड़ो बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया उन्होंने बच्चों को अपने बाग का आम खिलाए साथ ही सभी बच्चों को कॉपी पेन स्कूल बैग आदि भेंट किए एक छात्रा ने कहा जब मंत्री बाबा थे तब भी आम खिलने के लिए बुलाते थे और गिफ्ट देते थे सूरज सिंह ने बताया कि पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह इसी तरह से अपने मुखिया का जन्मदिन मनाते थे।
सूरज सिंह ने आज ही कार्यक्रम आयोजित करने का कारण बताया कि कल विधानसभा में कई कार्यक्रम होने के चलतेबच्चों के साथ समय नहीं मिल पाता इस लिए आज केक काटकर बच्चों को खिलाया गया इन बच्चों का भविष्य तभी बनेगा जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी कल हमारी गोंडा सदर विधानसभा में लगभग 10 से ज्यादा स्थानों पर अलग अलग तरीके से जन्मदिन कार्यक्रम रखा गया है।
…. रिपोर्ट- प्रवीन कुमार यादव