उन्नाव: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अमित सोनकर ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टाॅप क्लास छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है, जिस क्रम में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षिणक सत्र-2022-23 हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन स्वीकार करने हेतु अन्तिम तिथि बढ़ाते हुए 31.10.2022, पोस्ट-मैट्रिक/टाॅप क्लास छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकार करने हेतु अन्तिम तिथि 31.10.2022 की गयी है। इच्छुक पात्र दिव्यांग छात्र/छात्राए अपना आवेदन कर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षिणक सत्र-2022-23 हेतु विस्तृत विवरण एवं जानकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की छात्रवृत्ति हेतु वेबसाइटwww.scholarships.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
अर्जून तिवारी ब्यूरो उन्नाव