मियागंज ;; ब्लाक मियागंज में आयोजित राजसूय यज्ञ की तैयारियाँ चल रही है। जिनका सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर ने निरीक्षण किया।
पूजन स्थल यज्ञ कुंड आदि को विधि विधान से बनाया जा रहा। विधायक के अनुसार यज्ञ में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आने सम्भावना है।
इस मौके पर आयोजक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी के बगल में 10 से 14 नवम्बर तक चलने वाले राजसूय यज्ञ की तैयारियाँ की जा रही है।
आयोजक मुकेश गुप्ता ने बताया कि वेदों के अनुसार राजसूय यज्ञ में
विभिन्न प्रकार के यज्ञ कुंडो का निर्माण किया जा रहा है।
जिसमें प्रमुख रुप से अस्टास्र कुण्ड, पद्म कुण्ड, योनि कुण्ड, अर्द्ध चन्द्र कुण्ड, वृत्त कुण्ड आदि के यज्ञ स्थल का निर्माण किया जा रहा है।
जिसका सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर ने यज्ञ स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। कहा कि पांच दिन चलने वाले यज्ञ में लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
जिसमें श्रद्धालुओं के लिए पानी, आवास, मार्ग, प्रकाश आदि की उचित व्यस्था की जा रही है।प्रदेश के कई उच्चाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
इस मौके पर राजसूय यज्ञ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
उर्वशी कश्यप की रिपोर्ट