Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक जूनियर वारंट ऑफिसर डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,
उनके निधन पर पूर्व वायु सैनिक राजेश कुमार यादव के संयोजन से वायुसेना स्टेशन चकेरी की टीम ने उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी, वायु सेना की एक टीम ने पार्थिव शरीर को सलामी दी और राष्ट्रध्वज उनके पुत्र प्रोफेसर डॉक्टर ओंकार सिंह तथा प्रोफेसर डॉक्टर यदुवीर यादव को सौंपा। इस दौरान उनके पैतृक गांव जोजापुर एवं उन्नाव नगरवासियों ने उन्हें अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी। वह लंबे समय तक समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी रहे।
वह शांत व्यवहार के लिए जाने जाते थे,उन्होंने फौज में बिताए पलों को याद करके अक्सर युवाओं को देश सेवा करने के लिए प्रेरित भी किया करते थे। सरकार द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों को भी अंतिम संस्कार के समय पूर्ण सैनिक सम्मान दिया जाता है, जो उनके त्याग और सेवाओं के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि है।
इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर मुनेश्वर सिंह, संरक्षक फ्लाइट लेफ्टिनेंट रामस्वरूप, सचिव वेटरन राजेश कुमार यादव, वारंट अफसर हरपाल यादव, वारंट ऑफिसर अब्दुल खालिक, अश्वनी कुमार, सूबेदार मेजर शिव कुमार ,वारंट ऑफिसर रामसेवक, सूबेदार राजेंद्र फौजी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ , वेटरन अनिल कुमार, अनिल फौजी,अमित विश्वकर्मा,मनोज, रघुराज मगन,मनोज ,संजय यादव, गंगा नारायण , ओम प्रकाश , जय प्रकाश परिजन उपस्थित रहे।











