ADVERTISEMENT
उन्नाव: 14 नवंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई ने कहा कि नेहरू के बताए रास्ते पर चलकर ही देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकते हैं। नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे, नेहरू जी की विचारधारा पर चलकर हम तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं।
कार्यक्रम में दिनेश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, राजीव रत्न राजवंशी,ओम पाण्डे,युसूफ फारूखी,सुरेंद्र कुशवाहा, रामकिशोर पाल,राजकिशोर शर्मा, विदुशी बाजपेई कस्तूरबा कुरील सुभाष सिंह,दीप नारायण शुक्ला,शिवम अवस्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।