Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Sunday, February 8, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

Raebareli News: सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीरगति को प्राप्त नायक श्याम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

TvBharatbyTvBharat
December 23, 2025
December 23, 2025
0
Raebareli News: सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीरगति को प्राप्त नायक श्याम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

Raebareli News: सैनिक शब्द सुनते ही मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत हो जाता है। यह शब्द सम्भवतः एकमात्र ऐसा शब्द है जिसके साथ यह दोनों भाव जुड़े हैं। यह भाव अनायास नहीं उपजते, इनके पीछे सदियों से त्याग, बलिदान, शौर्य, पराक्रम, देश प्रेम जैसे न जाने कितने मनोभावों का एक साथ होना है। इस शब्द से मन में जो आकृति उभरती है वह आकृति एक ह्रष्ट, पुष्ट, सत्यनिष्ठा , कर्तव्यनिष्ठ और सर्वबल संंपन्न युवक की उभरती है जो रक्षा का भाव लिए होता है। उसको देखते ही मन में यह आश्वासन जगता है कि हम अब सुरक्षित हैं । हमारे देश का सैनिक दुश्मन देश की सेना के अलावा कई अन्य मोर्चों पर भी युद्ध लड़ता है, जिसमें प्रमुख है देश की सीमाओं पर विभिन्न तरह की भौगोलिक परिस्थितियां। हमारे देश की सीमा विविधताओं से भरी हुई है कहीं पर गहरी खाइयां है तो कहीं गगनचुंबी पहाड़, कहीं पर वर्ष भर माइनस जीरो डिग्री तापमान रहता है तो कहीं पर शरीर को जला देने वाली गर्मी । युद्ध या युद्ध जैसे हालात के अलावा भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भी हमारे देश के बहुत सारे सैनिक वीरगति को प्राप्त होते हैं। ऐसी ही एक घटना 23 दिसंबर 2022 को घटी, जिसने कई घरों के चिरागों को असमय बुझा दिया । सन 2022 में हमारे देश की चीन से लगती सीमा पर कुछ सरगर्मी बढ़ गयी थी। सेना की टुकड़ियों को एहतियातन सीमा चौकियों की ओर रवाना किया गया था। इसी बीच 23 दिसंबर 2022 को उत्तर सिक्किम के जेमा में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई , जिसमें सेना के तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत 16 अन्य रैंकों के लोग वीरगति को प्राप्त हो गये । यह दुर्घटना उस समय हुई थी जब सेना के तीन वाहनों का काफिला चत्तेन से सुबह चलकर थांगू की ओर जा रहा था। इस वाहन में कुल 20 सैनिक सवार थे। यह वाहन जेमा में एक तीखे मोड़ पर सड़क से उतर गया और सैकड़ों फीट गहरी खाई में नीचे गिर गया। इस वाहन में सेना की 25 ग्रेनेडियर रेजिमेंट के सैनिक और जनपद उन्नाव के गुलरिहा के मजरा ककरारी खेड़ा निवासी श्री सुंदरलाल यादव के बेटे नायक श्याम सिंह यादव भी सवार थे। इस वाहन दुर्घटना में नायक श्याम सिंह यादव अपने साथी सैनिकों के साथ वीरगति को प्राप्त हो गये । नायक श्याम सिंह यादव का जन्म 17 अगस्त 1991 को उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में एक किसान परिवार में श्रीमती शांति देवी और श्री सुंदरलाल यादव के यहां हुआ था। इन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा सरस्वती विद्यालय भीतर गांव, जूनियर हाईस्कूल और हाईस्कूल की शिक्षा आनंदी विद्यालय भीतर गांव, तथा इंटरमीडिएट और स्नातक की शिक्षा बैसवारा डिग्री कालेज, लालगंज से पूरी की और 07 जून 2011 को भारतीय सेना की ग्रेनेडियर रेजिमेंट में भर्ती हो गए। ग्रेनेडियर प्रशिक्षण केन्द्र, जबलपुर से अपना प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात यह 25 ग्रेनेडियर रेजिमेंट में पदस्थ हुए । इसके पश्चात 8 राज रिफ़ रेजिमेंट में पदस्थ हुए दुर्घटना के वक्त इनकी यूनिट सिलीगुड़ी क्षेत्र में तैनात थी। ग्रेनेडियर श्याम सिंह यादव इस हादसे से महज 15 दिन पहले 08 दिसंबर को अवकाश पूरा कर वापस अपनी यूनिट में हंसी खुशी गये थे। कौन जानता था कि यह सैनिक जीवन का उनका अंतिम अवकाश होगा। घर परिवार से लगभग रोज फोन पर संपर्क हो जाता था और परिजन कुशलता के प्रति आश्वस्त हो जाते थे । इनके परिवार में इनके माता-पिता, इनकी पत्नी वीरांगना विनीता यादव और बेटा विवेक यादव हैं। समय के थपेड़ों से लड़ते हुए वीरांगना विनीता यादव अपने पुत्र तथा अपने परिवार के लिए एक सैनिक की भांति उठ खड़ी हुई हैं।वीरगति के समय उत्तर प्रदेश सरकार ने परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण और स्मारक नायक श्याम सिंह यादव के नाम पर किये जाने की घोषणा की थी, जिनमें से पहली दो घोषणाएं अमल में आ चुकी हैं, लेकिन तीसरी घोषणा प्रदेश के अन्य वीरगति प्राप्त सैनिकों की तरह केवल अब तक घोषणा मात्र ही है । हमारे देश के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस तरह की घोषणाएं करना और पूरा न‌ करना वीरगति प्राप्त सैनिकों की वीरता और बलिदान का अपमान है। इस तरह की घोषणाओं को पूरा करवाने के लिए वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवार आये दिन हाथ में प्रार्थना पत्र लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं और उनकी सुनने वाला कोई नहीं होता। सरकार को चाहिए कि या तो ऐसी घोषणाएं न करे और यदि करे तो उसको पूरा करने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करे और उसकी जिम्मेदारी प्रदेश के किसी एक विभाग या नामित अधिकारी को दे। प्रदेश के बहुत सारे वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवार इस तरह की घोषणा और अनदेखी का शिकार हैं। जनपदों में सैनिकों के कल्याण के लिए बने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय इस तरह के कामों से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, यही काम इनका शीर्ष कार्यालय निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास भी करता रहता है। वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवार कभी मुख्यमंत्री कार्यालय, कभी समाज कल्याण विभाग और कभी संस्कृति विभाग का चक्कर काटते रहते हैं । नायक श्याम सिंह के परिजनों का कहना है कि इनके गांव में यदि नायक श्याम सिंह का एक स्मारक बना दिया जाए और गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का नामकरण नायक श्याम सिंह के नाम पर कर दिया जाए तो उनकी वीरगति का सम्मान होगा और उनके नाम से प्रेरणा लेकर हमारे गांव और आसपास के गांवों के युवा सेना में जाने के प्रति उत्प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में मौजूद रहे रेजीमेंट के सूबेदार राजकुमार साहब हवलदार विनय प्रताप सिंह नायक मंगेश सिंह जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी रायबरेली कैप्टन इन अतुल दयाल करनाल शिवकुमार रिटायर्ड सैनिक समाज सेवा संगठन ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज सी केवी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव फौजी फौजी श्री राम फौजी बृजभान यादव आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।

Tags: Raebareli News
Previous Post

जब सत्ता आस्था के आगे नतमस्तक हो जाए और संविधान केवल औपचारिक दस्तावेज़ बनकर रह जाए

Next Post

Bareilly News: व्यापारियों और राधारानी के भक्तों ने राहगीरों को बांटा चाय,बिस्कुट

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

Unnao News: जिला सेवायोजन कार्यालय ने कैरियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया

Unnao News: जिला सेवायोजन कार्यालय ने कैरियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया

परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक–2 में बिना रसीद 100 रुपये लेने का मामला उजागर

परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक–2 में बिना रसीद 100 रुपये लेने का मामला उजागर

रेत माफिया के आगे खड़ा हुआ जनप्रतिनिधि, लाठियों से मिला जवाब

रेत माफिया के आगे खड़ा हुआ जनप्रतिनिधि, लाठियों से मिला जवाब

Related Posts

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी
उत्तर प्रदेश

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक
उत्तर प्रदेश

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

Unnao News: जिला सेवायोजन कार्यालय ने कैरियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

Unnao News: जिला सेवायोजन कार्यालय ने कैरियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया

परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक–2 में बिना रसीद 100 रुपये लेने का मामला उजागर
मध्यप्रदेश

परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक–2 में बिना रसीद 100 रुपये लेने का मामला उजागर

Next Post
Bareilly News: व्यापारियों और राधारानी के भक्तों ने राहगीरों को बांटा चाय,बिस्कुट

Bareilly News: व्यापारियों और राधारानी के भक्तों ने राहगीरों को बांटा चाय,बिस्कुट

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook