Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नव वर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों, पत्रकारों और विभिन्न समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदेश मुख्यालय- 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में मुलाकात कर बधाई दी। अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
अखिलेश यादव ने सभी को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जो रास्ता दिखाया है उस पर चलेंगे और देश समाज को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे। नए वर्ष में सभी को नयी ऊर्जा और संकल्प के साथ मिलकर रहना है। काम करना है। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में भाजपा की नकारात्मक सरकार को हटाना है। सत्ता से बाहर करना है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता त्रस्त है। 2027 में भाजपा सरकार का हटना तय है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कमजोर हो चुकी है। भाजपा जब कमजोर होती है तो और साम्प्रदायिक हो जाती है। इस सरकार ने कानून व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया है। साइबर क्राइम और फ्राड लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने डायल 100 और 1090 सेवा को खराब कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश के जिलों-जिलों में गरीबों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हो रहे है। ये लोग अरावली पहाड़ को भी नहीं छोड़ना चाहते है। इनकी नीयत अरावली पर कब्जे और लूट की है। भाजपा पहाड़ को भी खा लेना चाहती है। भाजपा सरकार में हर तरह का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। भाजपा की सरकारों ने मां गंगा और गोमती, यमुना सहित सभी नदियों को बर्बाद कर दिया। नदियों की सफाई नहीं हुई। नदियों की सफाई के लिए आया बजट लूट लिया। किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए को आरक्षण नहीं देना चाहती। नौकरियों की लूट मची है। इस सरकार ने पीडीए की 30 हजार नौकरियां छीन ली। भाजपा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक विरोधी है। पीडीए को संविधान में दिया गया हक और अधिकार नहीं दे रही है। पीडीए का आरक्षण छीन रही है। पीडीए वैकल्पिक सामाजिक ताकत है जो पीडीए के खिलाफ है वे संविधान के खिलाफ है। हक और सम्मान के खिलाफ है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। हर वर्ग को धोखा देती है। भाजपा बाटी-चोखा की भी जांच कर रही है। समाजवादी पार्टी में सब मिलजुलकर बाटी चोखा खाते हैं। यहां सबका सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को परेशानी और संकट में डाला है। जनता के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है। वर्ष 2026 अगला साल 2027 लेकर आ रहा है। मंजिल सामने है। विधानसभा चुनाव में अब समय बहुत कम बचा है। कार्यकर्ता और नेता बूथ-बूथ पर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाए। सभी नेता और कार्यकर्ता अपना व्यवहार और भाषा ठीक रखें। जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुःख के साथी बने। समाजवादी पार्टी का रास्ता संविधान का रास्ता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रूपया मिलेगा। समाजवादी पार्टी जो वादा करती है उसे निभाती है। जनता को विश्वास है कि समाजवादी पार्टी वादा पूरा करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही किसान, मजदूर, गरीब, सबका भला होगा। किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। विकास कार्य ठप है। बिजली विभाग में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी है। लोगों को बिजली नहीं मिलती लेकिन बिल ज्यादा आता है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में बिजली का एक भी नया कारखाना नहीं लगाया। एक भी यूनिट अतिरिक्त बिजली उत्पादन नहीं किया। इस सरकार के कारनामों का खामियाजा जनता भुगत रही है। लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। वैक्सीन का खतरा आज भी बना हुआ है।
नववर्ष पर अखिलेश यादव को रायबरेली के शिवा विश्वकर्मा ने छोटा ट्रैक्टर बनाकर दिया जिसमें संगीत भी बजता है और लक्ष्मण निषाद ने सिंघाड़ा भेंट किया। नववर्ष के अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बाटी-चोखा सहभोज का आयोजन किया गया। आये हुए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाटी-चोखा ग्रहण किया। अखिलेश यादव ने बाटी-चोखा सहभोज के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाटी-चोखा अथवा लिट्टी-चोखा में सिर्फ क्षेत्रीय शाब्दिक भेद है, बराबरी का भाव रखने वालों के लिए मूलतः सब एक ही रूप है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद आरके चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री बलराम यादव एवं अम्बिका चौधरी तथा अन्य प्रमुख नेतागण मौजूद रहे।
अखिलेश यादव से मिलकर नववर्ष की बधाई देने वालों देने वालों में कौसर जहां पूर्व सांसद, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, नंद किशोर यादव पूर्व सांसद सहित संग्राम सिंह विधायक, आशु मलिक विधायक, अनिल प्रधान विधायक, राहुल लोधी विधायक, जासमीर अंसारी एमएलसी, कांति सिंह पूर्व एमएलसी, राजेश यादव पूर्व एमएलसी, आरिफ अनवर हाशमी पूर्व विधायक, संतोष पाण्डेय पूर्व विधायक, यशपाल सिंह रावत पूर्व विधायक, बैजनाथ पासवान पूर्व विधायक, तोताराम पूर्व मंत्री, राजीव निगम, कृष्ण कन्हैंया पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, सिकन्दर यादव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, डॉ. इमरान राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा मौजूद रहे।
इस अवसर पर सर्वश्री राजकुमार मिश्रा, राम सिंह राणा, ताराचंद, पूजा शुक्ला, फखरूल हसन चांद, अभिषेक सिंह, अवलेश सिंह, आरके कुशवाहा, मनोज काका, राजा चतुर्वेदी, इंजी. अरविन्द यादव, संजय विद्यार्थी सविता, एसके राय, हवलदार यादव, राजेश यादव, डॉ. एसके भट्ट, विजय सिंह, धीरज यादव, रिन्का सिंह, प्रीति तिवारी, डॉ. अभिषेक, लोटनराम निषाद, डॉ. वंदना चतुर्वेदी, सीएल यादव, रंजना शर्मा, संदीप यादव, रामनरेश चौरसिया, राम प्रवेश यादव, जीतू कश्यप, महंतराम दास बालयोगी, महंत आनन्द दास, महंत विनोद दास, महंत सत्य नारायण दास, अशोक यादव, सोनू यादव, पुरेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र यादव, जगजीत सिंह चौहान, इं0 अभिषेक यादव, डॉ. मरगूब कुरैशी, राहुल यादव आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।












