Unnao News: जनपद की बांगरमऊ तहसील में आयोजित समाधान दिवस ने प्रशासन के कई खोखली दावों को उजागर किया। जबकि अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को ‘सुन’ लिया, क्या उनका समाधान हुआ? या फिर यह सिर्फ एक शो बनकर रह गया?
दुष्कर्म पीड़िता के पिता का आरोप:
18 मई को एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, लेकिन पुलिस ने इसे छेड़छाड़ का मामला बना दिया, आरोप है कि पुलिस ने साक्ष्य नष्ट करने की भी कोशिश की। अब यह सवाल उठता है: क्या प्रशासन सही में कार्रवाई करेगा या फिर मामला दब जाएगा?
सड़क, बिजली और सुविधाओं पर खामोशी:
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के पास सड़क की जर्जर हालत और बिजली के खंभों की स्थिति पर प्रशासन का ध्यान क्यों नहीं गया? क्या समस्या को सुलझाने के बजाय इसे सिर्फ टालने की नीति अपनाई जा रही है?
वृक्षारोपण और ट्राई साइकिल वितरण:
समाधान दिवस के अंत में वृक्षारोपण, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करना और वाटर कूलर का उद्घाटन हुआ। क्या यह महज एक दिखावा था? प्रशासन को यह समझने की ज़रूरत है कि समस्याओं का समाधान असली कार्रवाई से होता है, न कि शो से!
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार:
क्या स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सिर्फ फल और सिक्के भेंट देने से होगा? क्या प्रशासन के पास असली सुधार के लिए ठोस कदम हैं, या फिर यह भी सिर्फ एक और दिखावा है?
64 शिकायतें दर्ज, कुछ का समाधान:
समाधान दिवस में 64 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कुछ का तत्काल निस्तारण किया गया। क्या यह सच में समाधान था, या सिर्फ एक कागजी खानापूरी?
... रिपोर्ट- सुमित कुमार यादव