Prayagraj News: स्वतंत्रता दिवस के 80 वें वर्षगांठ समारोह के अंतर्गत प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय, नैनी प्रयागराज में आज देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए “तिरंगा बाइक रैली” का आयोजन किया गया।
बाईक रैली विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से प्रारंभ हुयी जिसका उद्घाटन एवं नेतृत्व कुलपति डॉ• अखिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस दौरान कुलपति डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आयोजित यह बाईक रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवहर पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हैं और अपने- अपने घरों पर तिरंगा को अवश्य फहरायें ।”

यह बाईक रैली प्रशासनिक भवन से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार होते हुये ,सडवा पुलिस चौकी के रास्ते छिवकी रेलवे क्राँसिग तक तथा सरस्वती हाईटेक सिटी से विश्वविद्यालय के गेस्ट हाऊस पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार विनीता यादव, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. विवेक कुमार सिंह ,डीएसडब्लू प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, डा.उत्कर्ष उपाध्याय, डा.अतुल कुमार वर्मा,डा.युवराज सिंह, डा.अक्षय भट्ट, डा धीरज पांडेय,डा.मयंक राय सहित विश्वविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं, शिक्षकों , कर्मचारी एवं NCC, NSS के स्वयंसेवक शामिल रहे।सभी प्रतिभागी तिरंगा, देशभक्ति के गीतों एवं स्लोगन के साथ बाईक रैली में मौजूद रहे।
रैली के समापन पर में प्रतिभागियों मिष्ठान्न वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना औधोगिक एवं थाना नैनी द्वारा विशेष इंतजाम किए गए।











