उन्नाव। विश्व हिंदू परिषद की आगामी छह माह की कार्ययोजना को लेकर सोमवार को उन्नाव जिले में एक महत्वपूर्ण योजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय जी का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठनात्मक दृष्टि से आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बैठक में प्रमुख रूप से विभाग पालक एवं प्रांत सह मंत्री अविनाश, विभाग मंत्री विधारतन, जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रभात, जिला मंत्री सुनील गुप्ता, जिला समरसता प्रमुख चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला शाह मंत्री मनोज, विभाग संयोजक दुर्गा वाहिनी शीला, बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ता, समरसता अभियान, युवा जागरण, सेवा कार्यों तथा राम मंदिर निर्माण के पश्चात आगामी समाज जागरण अभियानों पर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण भाव से आगामी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अवध प्रांत के संगठन मंत्री विजय जी ने किया मार्गदर्शन, विभाग व जिले के प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
“जय जय सियाराम” के उद्घोष से गूंजा सभागार, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह व ऊर्जा।
आशीष कुमार : जिला संवाददाता