लखनऊ। शुभम पैलेस, बलदी खेड़ा, कानपुर रोड लखनऊ में संत रामपाल महाराज का प्रोजेक्टर के माध्यम से 4 वेद 6 शास्त्र व 18 पुराणों से प्रमाणित करके विशाल सत्संग दिखाया गया। सत्संग सुनने के लिए हाॅल में दो पार्ट बनाए गए जिसमें एक में भगत भाई व एक में भगतमती बहनों ने सत्संग सुना। सत्संग में दिखाया गया कि गीता अध्याय 4 के 34 में तत्वदर्शी की शरण में जाने के लिए कहा है और गीता अध्याय 15 के श्लोक 1 से 4 में बताया गया है तत्वदर्शी संत की पहचान। उसकी शरण में जाने से पूर्ण मोक्ष होगा। गीता अध्याय 17 के श्लोक 23 में तीन पुरुष (ओम्, तत्, सत्) बताए गए हैं जिसमें (ओम् मंत्र) ब्रह्म का (तत्) यह सांकेतिक मंत्र परब्रह्म का और (सत्) पूर्ण ब्रह्म का है। जिसमें इन तीन मंत्रों के स्मरण के लिए कहा गया है।
जिला संयोजक सुरेश दास ने बताया कि नशा, रिश्वत खोरी, चोरी आदि सभी बुराइयों को छोड़कर 10 लोगों ने संत रामपाल महाराज से नामदीक्षा प्राप्त की।
सत्संग में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सत्संग हाॅल के बाहर पार्किंग की व जूते घर की उचित व्यवस्था की गई।
सत्संग के बाद भक्तों को चाय और बिस्किट वितरण किया गया।
….