Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Thursday, July 31, 2025
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home ख़ास खबर

महुआ(Mahuaa): एक कल्पवृक्ष जो इंसान समेत पृथ्वी के अन्य प्राणियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं।

TvBharatbyTvBharat
April 21, 2024
April 21, 2024
0
महुआ(Mahuaa): एक कल्पवृक्ष जो इंसान समेत पृथ्वी के अन्य प्राणियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं।

महुआ(Mahuaa) के फूल सुंदर और मीठी सुंगंध वाले,जब पुष्पित होते हैं तो वातावरण में नशीली खुशबू छा जाती है।

मधुक अर्थात महुआ, आम आदमी का पुष्प और फल दोनों हैं। आम आदमी का फल होने के कारण यह जंगली हो गया, और जंगल के प्राणियों का भरपूर पोषण किया। आज के शहरी लोग इसे आदिवासियों का अन्न कहते हैं। सच तो यह है कि गांव में बसने वालों उन लोगों के जिनके यहां महुआ के पेड़ है, बैसाख और जेठ के महीने में इसके फूल नाश्ता और भोजन हैं।

पांचवे दशक में महुआ ग्रामीण जन-जीवन का आधार होता था। प्रत्येक घर में शाम को महुआ के सूखे-फूल को धो-साफ कर चूल्हों में कंडा-उपरी की मंद आंच में पकाने के लिए रख देते थे। रातभर वह पकता,पक कर छुहारे की तरह हो जाता। ठंडा हो जाने पर उसे दही, दूध के साथ खाने का आनन्द अनिर्वचनीय होता। कुछ लोग आधा पकने पर कच्चे आम को छीलकर उसी में पकने के लिए डाल देते। वह खटमिट्ठा स्वाद याद आते ही आज भी मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन न वे पकाने वाली दादियां रहीं न, माताएं अब तो सिर्फ उस मिठास की यादें भर शेष हैं। इसे डोभरी कहते, इसे खाकर पटौंहा में कथरी बिछाकर जेठ के घाम को चुनौती दी जाती थी। लगातार दो महीने सुबह डोभरी खाने पर देह की कान्ति बदल जाती थी। डोभरी का अहसास आज भी जमुहाई ला देता है।

महुआ के पेड़ों के नीचे पडे मोती के दाने टप-टप चूते हैं सुबह देर तक, इन्हें भी सूरज के चढ़ने का इन्तजार रहता है। जो फूल कूंची में अधखिले रह जाते है, रात उन्हें सेती है, दूसरे दिन उनकी बारी होती है। पूरे पेड़ को निहारिये एक भी पत्ता नहीं, सिर्फ टंगे हुए, गिरते हुए फूल। दोपहर और शाम को विश्राम की मुद्रा में हर आने-जाने वाले पर निगाह रखते हैं। कुछ इतने सुकुमार होते हैं कि कूंची में ही सूख जाते हैं, वे सूखकर ही गिरते हैं, उनकी मिठास मधु का पूर्ण आभाष देती है। जब वृक्ष के सारे फूल धरती को अर्पित हो जाते हैं तब ग्रीष्म के सूरज को चुनौती देती लाल-लाल कोपलों से महुआ, अपना तन और सिर ढकता है। कुछ ही दिनों में पूरा वृक्ष लहक उठता है। नवीन पत्तों की छाया गर्मी की लुआर को धता बताती है। फूल तो झर गये लेकिन वृक्ष का दान अभी शेष है। वे कूंचियां जिनसे फूल झरे थे, महीने डेढ़ महीने बाद गुच्छों में फल बन गए। परिपक्व होने पर किसान इनको तोड़-पीटकर इनके बीज को निकाल-फोड़कर बीजी को सुखाकर इसका तेल बनाते है। रबेदार और स्निग्ध, इस तेल को गांव डोरी के तेल के नाम से जानता है। ऐंड़ी की विबाई, चमडे की पनही को कोमल करने देह में लगाने से लेकर खाने के काम आता है। गांव की लाठी कभी इसी तेल को पीकर मजबूत और सुन्दर साथी बनती थी, जिसे सदा संग रखने की नसीहत कवि देते थे।

महुआ गर्मी के दिनों का नाश्ता तो है ही कभी-कभी पूरा भोजन भी होता है। बरसात के तिथि,त्यौहारों में इसकी बनी मौहरी (पूड़ी) सप्ताह तक कोमल और सुस्वाद बनी रहती है। मात्र आम के आचार के साथ इसे लेकर पूर्ण भोजन की तृप्ति प्राप्त होती है। इस महुए के फूल के आटे का कतरा सिंघाडे के फूल को फीका करता है। सूखे महुए के फूल को खपड़ी (गगरी) में भूनकर, हल्का गीला होने पर बाहर निकाल भुने तिल को मिलाकर, दोनों को कूटकर बडे लड्डू जैसे लाटा बनाकर रख लेने से वर्षान्त के दिनों में पानी के जून में, नाश्ते के रूप में लेने से जोतइया की सारी थकान एक लाटा और दो लोटा पानी, दूर कर देता है। लाटा को काड़ी में छिलका रहित झूने चने के साथ कांड़कर चूरन बना कर सुबह एक छटांक चूरन और एक गिलास मट्ठा पीकर ताउम्र पेट की बीमारियों को दफा किया जा सकता है।

संसार के किसी भी वृक्ष के फूल के इतने व्यंजन नहीं बन सकते। व्रत त्यौहार में हलछठ के दिन माताएं महुआ की डोभरी खाती है। ईसका वृक्ष भले सख्त हो फूल और फल तो अत्यंत कोमल हैं।

जब आपने नारियल जैसे सख्त फल को अपना लिया है तो महुए ने भला कैसा गुनाह किया है, अपनाईये खाईये और खिलाईये।

क्योंकि

महुआ पेट वात (गैस), पित्त और कफ (बलगम) को शांत करता है, वीर्य व धातु को बढ़ाता और पुष्ट करता है, फोड़ों के घाव और थकावट को दूर करता है, यह पेट में वायु के विकारों को कम करता है, इसका फूल भारी शीतल और दिल के लिए लाभकारी होता है तथा गर्मी और जलन को रोकता है। यह खून की खराबी, प्यास, सांस के रोग, टी.बी., कमजोरी, नामर्दी (नपुंसकता), खांसी, बवासीर, अनियमित मासिक-धर्म, वातशूल (पेट की पीड़ा के साथ भोजन का न पचना) गैस के विकार, स्तनों में दूध का अधिक आना, फोड़े-फुंसी तथा लो-ब्लडप्रेशर आदि रोगों को दूर करता है।

(उपरोक्त बीमारियों के ठीक होने का दावा tvbharat नहीं करता है, उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है। अतः चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।)

साभार- सोशल मीडिया 

Tags: Mahuaaमहुआ
Previous Post

Delhi News: क्या राकेश सिंह की वेब सीरीज किस्सा लोगों के दिलों में अपनी हॉरर कहानी का खौफ बना पायेगी?

Next Post

Lucknow News: कन्नौज से तेजप्रताप यादव और बलिया से सनातन पाण्डेय सपा प्रत्याशी घोषित 

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

Unnao News: उन्नाव में छात्रा की सड़क हादसे में मौत:क्रेन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस

Unnao News: उन्नाव में छात्रा की सड़क हादसे में मौत:क्रेन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस

July 31, 2025
Unnao News: बहन-बेटियों ने गुड़िया लेकर चौराहे पर पहुंच मनाया त्योहार

Unnao News: बहन-बेटियों ने गुड़िया लेकर चौराहे पर पहुंच मनाया त्योहार

July 29, 2025
Unnao News: आप ने चलाया “ढपोर शंखों को जगाओ शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान”

Unnao News: आप ने चलाया “ढपोर शंखों को जगाओ शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान”

July 27, 2025
उपभोक्ता फोरम ने टीकमगढ़ के “देव सुधा सेवालय” अस्पताल और बीमा कंपनी पर लगाया ₹2 लाख हर्जाना

उपभोक्ता फोरम ने टीकमगढ़ के “देव सुधा सेवालय” अस्पताल और बीमा कंपनी पर लगाया ₹2 लाख हर्जाना

July 27, 2025
Unnao News: वतन पे जो फिदा होगा अमर वो नौजवां होगा कारगिल विजय दिवस

Unnao News: वतन पे जो फिदा होगा अमर वो नौजवां होगा कारगिल विजय दिवस

July 26, 2025
जब जाति,गरीबी और औरत होने का जुर्म एक साथ लगे,तब फूलन देवी जन्म लेती है।

जब जाति,गरीबी और औरत होने का जुर्म एक साथ लगे,तब फूलन देवी जन्म लेती है।

July 25, 2025

Related Posts

Unnao News: उन्नाव में छात्रा की सड़क हादसे में मौत:क्रेन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

Unnao News: उन्नाव में छात्रा की सड़क हादसे में मौत:क्रेन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस

July 31, 2025
Unnao News: बहन-बेटियों ने गुड़िया लेकर चौराहे पर पहुंच मनाया त्योहार
उत्तर प्रदेश

Unnao News: बहन-बेटियों ने गुड़िया लेकर चौराहे पर पहुंच मनाया त्योहार

July 29, 2025
Unnao News: आप ने चलाया “ढपोर शंखों को जगाओ शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान”
उत्तर प्रदेश

Unnao News: आप ने चलाया “ढपोर शंखों को जगाओ शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान”

July 27, 2025
उपभोक्ता फोरम ने टीकमगढ़ के “देव सुधा सेवालय” अस्पताल और बीमा कंपनी पर लगाया ₹2 लाख हर्जाना
मध्यप्रदेश

उपभोक्ता फोरम ने टीकमगढ़ के “देव सुधा सेवालय” अस्पताल और बीमा कंपनी पर लगाया ₹2 लाख हर्जाना

July 27, 2025
Unnao News: वतन पे जो फिदा होगा अमर वो नौजवां होगा कारगिल विजय दिवस
उत्तर प्रदेश

Unnao News: वतन पे जो फिदा होगा अमर वो नौजवां होगा कारगिल विजय दिवस

July 26, 2025
Next Post
Lucknow News: कन्नौज से तेजप्रताप यादव और बलिया से सनातन पाण्डेय सपा प्रत्याशी घोषित 

Lucknow News: कन्नौज से तेजप्रताप यादव और बलिया से सनातन पाण्डेय सपा प्रत्याशी घोषित 

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook