Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Saturday, July 5, 2025
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

महान प्रतिभाशाली व अद्वितीय कर्मयोगी डॉक्टर सिन्हा का जीवन परिचय _ जगदीश चन्द्र सक्सेना 

TvBharatbyTvBharat
November 13, 2022
November 13, 2022
0
महान प्रतिभाशाली व अद्वितीय कर्मयोगी डॉक्टर सिन्हा का जीवन परिचय _ जगदीश चन्द्र सक्सेना 

डॉक्टर सिन्हा का फोटो 

जनपद बरेली _ बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना ने एक गोष्ठी का आयोजन कर महान प्रतिभाशाली व अद्वितीय कर्मयोगी डॉक्टर सिन्हा को याद कर उनके जीवन परिचय एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना ने बताया जिन महापुरुषों को ये देश भूलता जा रहा है और उनके देश-समाज के लिए किए उल्लेखनीय कार्यों को नजरअंदाज कर रहा है, उनमें डा0 सच्चिदानन्द सिन्हा भी शामिल हैं। उनकी अगुवाई में ही बंगाल से बिहार को अलग करने की मांग को लेकर चला था आंदोलन।

सच्चिदानंद का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे विधिवेत्ता, राजनेता, शिक्षाविद और प्रखर लेखक और पत्रकार भी थे। सच्चिदानंद सिन्हा का जन्म बिहार के भोजपुर जिले के मुरार गांव के एक कुलीन कायस्थ परिवार में हुआ था। उन्होंने लन्दन में कानून की शिक्षा प्राप्त की और बैरिस्टर बने। मात्र 21 वर्ष की आयु में बैरिस्टर बनकर लंदन से स्वदेश लौटने पर 1891-92 में उन्होंने अलग बिहार राज्य की माँग की और जोरदार आन्दोलन चलाया। आप समझ सकते हैं कि वे कितने मेधावी किस्म के इंसान रहे होंगे कि इतनी कम उम्र होने के बावजूद उन्होंने एक बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्हीं के नेतृत्व में चले आंदोलन के फलस्वरूप लगभग दो दषकों के आंदोलन के बाद 1912 में बंगाल से अलग हुआ बिहार। और, उसके बाद ही बिहार का तेजी से विकास प्रारंभ हुआ। जो आगे चलकर 1960 के दशक में अवरुद्ध हुआ, विभिन्न कारणों के चलते। डा0 सिन्हा मानते थे कि बंगाल का अंग रहने से बिहार को लाभ नहीं होगा। उसका चैतरफा विकास नहीं होगा। वे गांव-गांव घूमे अपनी मांग के समर्थन में। सैकड़ों लेख लिखे। उनके आंदोलन का असर ये हुआ कि ब्रिटिश सरकार को अंततः झुकना पड़ा। हालांकि, जब उन्होंने पृथक बिहार के लिए आंदोलन छेड़ा था तब उसको लेकर अवाम कोई बहुत उत्साहित नहीं था। लेकिन, वे तो मानते थे कि बंगाल से अलग हुए बगैर बिहार का कल्याण नहीं होगा। वे कांग्रेस में भी रहे और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी बने।

देश के संविधान के निर्माण के लिए जब 1946 में संविधान सभा का गठन किया गया तो उनकी योग्यता का सम्मान करते हुए सच्चिदानंद सिन्हा को ही संविधान सभा का पहला अध्यक्ष बनाया गया। बाद में उनके अस्वस्थ रहने के कारण उनके शिष्य डा. राजेन्द्र प्रसाद इसके अध्यक्ष बने। इसी संविधान सभा ने देश के संविधान को तैयार किया था। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सच्चिदानन्द सिन्हा की अध्यक्षता में ही हुई थी। दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र के लिये संविधान निर्माण कोई आसान काम नहीं था, तभी इसके निर्माण में 2 साल 11 महीने और 17 दिन लगे। इस दौरान 165 दिनों के कुल 11 सत्र बुलाये गये। देश के संविधान को अंतिम रूप देते वक्त संविधान सभा की प्रारूप समिति के संयोजक बाबा साहेब अंबेडकर भी उनसे लगातार परामर्श करते रहते थे।

डा0 सच्चिदानंद सिन्हा को आधुनिक बिहार का पितामाह कहा जा सकता है। वे बिहार और उड़ीसा विधान परिषदों के पहले अध्यक्ष भी रहे। अफसोस कि इतनी बड़ी शख्सियत को लेकर अब आधा-अधकचरा ही ज्ञान बिहार के नेताओं को है। बिहार में नीतीश कुमार ने ‘‘बिहार-दिवस’’ मनाना शुरु किया तब उन्होंने भी राजनीतिक और जातीय (अगड़े-पिछड़े की गंदी राजनीति के कारण) ‘‘बिहार-निर्माता’’ को कहीं भी प्रमुखता नहीं दी।

डा0 सिन्हा और गांधी जी लंदन के लॉ कालेज में सन 1890 में सहपाठी थे । अपने बिहार दौरों के दौरान सच्चिदानंद सिन्हा कई बार गांधी जी के साथ ही रहे। बिहार को समझने में बापू को डा0 सच्चिदानंद सिन्हा से बहुत मदद मिली थी।

कुछ साल पहले सच्चिदानंद बाबू के जन्म दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। हालांकि उस पर वे कायदे से अमल करना तक भूल गए। यानी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार किस तरह से अपने निर्माता को ही भूल गया।

लंदन से शिक्षा ग्रहण करने के बाद वापस स्वदेश आने पर वे कलकता हाई कोर्ट में वकालत करने लगे। उनके ज्ञान और तर्कशक्ति की देखते-देखते धूम गई। सब उनके ज्ञान का लोहा मानने लगे। उनसे सलाह-मशविरा के लिए मोतीलाल नेहरू, मोहम्मद अली जिन्ना, पी0आर0दास और सी0आर0 दास जैसे मशहूर वकील भी पटना पहुंचते थे।

सच्चिदानंद सिन्हा बिहार के जाति के कोढ़ से घिरे समाज से आने के बावजूद जाति पर यकीन नहीं करते थे। उन्होंने लाहौर (अब पाकिस्तान में) की एक कन्या राधिका से विवाह किया था। उस दौर में अंतरजातीय विवाह करना कोई मामूली बात नहीं थी। इसके चलते उनका अपने कायस्थ समाज में विरोध हुआ था। इससे बेपरवाह डा0 सिन्हा ने अपनी पत्नी और अपनी संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा।

उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर राधिका सिन्हा इंस्टीट्यूट और सिन्हा लाइब्रेयरी की 1924 में पटना में स्थापना की। ये बिहार की सबसे समृद्ध लाइब्रेरी मानी जाती है। इस लाइब्रेरी को ही बिहार की ‘‘सेंटल-लाइब्रेरी’’ की मान्यता दी गई है। डा0 सिन्हा ने बिहार के अवाम के बौद्धिक और शैक्षणिक विकास के लिए इसकी स्थापना की थी। तब से यह लाइब्रेरी छात्रों, शोधार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के बीच ज्ञान का प्रकाश फैला रही है। शब्दों के लाखों शैदाइयों ने इस लाइब्रेरी का लाभ उठाया है। इसमें करीब दो लाख किताबें हैं। प्रतिदिन करीब 15 अखबार और हर महीने 27 पत्रिकाएं आती हैं। इसमें कभी पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे चर्चित नाम भी इस लाइब्रेरी में आया करते थे। लाइब्रेरी में दशकों पुराने अखबारों का विशाल संग्रह है। इस लाइब्रेरी में पढ़कर सैकड़ों बिहारी युवक आई0ए0एस0, आई0पी0एस0 और केन्द्रीय सेवाओं में चुने गए।

डा0 सच्चिदानंद युगदृष्टा थे। वे मानते थे कि बिना देश में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने ही पटना यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। वे इसके 1936 से लेकर 1944 तक पटना विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रहे। इस दौरान पटना यूनिवर्सिटी देश की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी मानी जाती थी। उन्होंने वकालत के दिनों के दौरान जो कुछ भी अर्जित किया उसे आगे चलकर सामाजिक कार्यों के लिए दान दे दिया। पटना एयरपोर्ट, विधान सभा और विधान परिशद् उन्हीं की जमीन पर बना है। उनका जो पटना आवास था, उसमें आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का कार्यालय है।

सच्चिदानंद सिन्हा कलम के भी धनी थे। उन्होंने बिहार और देश के अपने कई नेताओं के ऊपर अलग से लेख लिखे। आज भी ‘‘सिन्हा लाइब्रेरी’’ में डा0 सिन की पढ़ी हुई हजारों ऐसी पुस्तकें हैं जिन्हें डा0 सिन्हा ने न केवल अध्ययन किया, बल्कि, उसे ‘‘अंडरलाइन’’ और ‘‘साइडताइन’’ भी कर रखा है।

 

उन्होंने हिन्दुस्तान रिव्यू नाम से एक अखबार भी निकाला। वे इंडियन नेशन अखबार के प्रथम प्रकाशक भी थे। डा0 सच्चिदानंद सिन्हा सामाजिक समरसता का सपना तब देख रहे थे, जब इस संबंध में कोई दूर-दूर नहीं सोच रहा था। वे बिहार में सभी जातियों के बीच में बेहतर संबंध स्थापित करने के पक्षधर थे।

लेखक जगदीश चंद्र सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष, कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश,

 

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Tags: #bareilly news up
Previous Post

राजसूय यज्ञ में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक , यज्ञ में डाली आहुति

Next Post

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कस्वे में स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगवा कर मरीजों को दवाई वितरण कराई

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

Unnao News: समाधान  दिवस में प्रशासन पर सवालों की बौछार, क्या यह सिर्फ दिखावा था?

Unnao News: समाधान  दिवस में प्रशासन पर सवालों की बौछार, क्या यह सिर्फ दिखावा था?

July 5, 2025
काजल और समाजवादी लैपटॉप, एक सच्ची कहानी

काजल और समाजवादी लैपटॉप, एक सच्ची कहानी

July 3, 2025
Gonda News: डीएम ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक

Gonda News: डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक

July 2, 2025
Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

July 2, 2025
Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

July 1, 2025
कक्षा में शराब के नशे में सोता मिला शिक्षक – वायरल वीडियो पर तत्काल निलंबन, विभाग ने की पुष्टि

कक्षा में शराब के नशे में सोता मिला शिक्षक – वायरल वीडियो पर तत्काल निलंबन, विभाग ने की पुष्टि

July 1, 2025

Related Posts

Unnao News: समाधान  दिवस में प्रशासन पर सवालों की बौछार, क्या यह सिर्फ दिखावा था?
उत्तर प्रदेश

Unnao News: समाधान  दिवस में प्रशासन पर सवालों की बौछार, क्या यह सिर्फ दिखावा था?

July 5, 2025
काजल और समाजवादी लैपटॉप, एक सच्ची कहानी
उत्तर प्रदेश

काजल और समाजवादी लैपटॉप, एक सच्ची कहानी

July 3, 2025
Gonda News: डीएम ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश

Gonda News: डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक

July 2, 2025
Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

July 2, 2025
Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
उत्तर प्रदेश

Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

July 1, 2025
Next Post
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कस्वे में स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगवा कर मरीजों को दवाई वितरण कराई

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कस्वे में स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगवा कर मरीजों को दवाई वितरण कराई

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook