बांगरमऊ स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर लखनऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित बाला देवी मंदिर प्रांगण में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग लगाया। संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश के नेतृत्व में आनंद मोहन बाजपेई,जितेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम मां भगवती का पूजन किया और तत्पश्चात आम जनता को खिचड़ी परोसी। खिचड़ी भोज में संजय शुक्ला, शैलेंद्र ,सतेंद्र, सोनेलाल व सुधीर आदि ने सहयोग किया।
इसी प्रकार भाजपा के जिला मंत्री राम जी गुप्ता के द्वारा नगर में अपने भवन उन्नाव हरदोई रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान के प्रांगण में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने खिचड़ी का स्वाद चखा। नगर के सहयोगी सत्यम गुप्ता, हनी गुप्ता, चन्दन गुप्ता, व विकास गुप्ता आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज में सहयोग किया।