फतेहपुर चौरासी उन्नाव। विज्ञान आविष्कार अभियान अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम हफीजाबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को आज लखनऊ स्थित साइंस सिटी और चिड़ियाघर का भ्रमण कराया गया। छात्र छात्राओं ने चिड़ियाघर में हुक्कू बंदर सहित अजूबे जानवरों को देखकर जमकर मस्ती की।
खंड शिक्षा अधिकारी मुनेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज शनिवार को लग्जरी बस के जरिए उच्च प्राथमिक विद्यालय हफीजाबाद के अमित, सनोज, अरुण, प्रफुल्ल, सुषमा, अंजली, आयुशी, कोमल, रितिका, आराध्या, राधा चौरसिया, फलक शर्मा व अजीत सहित कुल 50 छात्र छात्राओं को विज्ञान आविष्कार अभियान अंतर्गत भ्रमण पर लखनऊ ले जाया गया। जहां छात्र छात्राओं ने साइंस सिटी में विभिन्न आविष्कारों का अवलोकन किया। बाद में सभी छात्र छात्राएं चिड़िया घर पहुंची। जहां सभी ने हाथी, जिराफ, गैंडा, ऊदबिलाव, शेर, चीतल, हुक्कू बंदर तथा हिरण आदि जानवरों को देखकर जमकर मस्ती की। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं के साथ कुलदीप विमल, ए आर पी शैलेंद्र सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव, सरोज कुमार, रमाकांत निर्मल, सुभाषिनी सिंह व निर्मल यादव शिक्षक मौजूद रहे।