उन्नाव। गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय के परिसर में ’’केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस’’ समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस समारोह में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात संगठन की गौरवयात्रा के बारे में विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य महिपाल सिंह, ने समस्त अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों को शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि आज हम सबके लिए गौरव का क्षण है कि हमें भारतीय शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित संस्था के एक सदस्य के रूप में कार्य करने का और उससे जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। केन्द्रीय विद्यालय स्वयं में एक लघु भारत है तथा राष्ट्रीय एकता का जीवंत उदाहरण है। देश-विदेश में फैली इसकी शाखाएं देश के लिए भावी कर्णधार तैयार करने में सतत संलग्न हैं। अब हम सबका दायित्व है कि देश विदेश की बदलती हुई परिस्थितियों के द्रष्टिगत हम स्वयं सकारात्मक भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में नईं उंचाईयों को स्पर्श कर केन्द्रीय विद्यालय का सतत ऊँचा मुकाम बनायें रखें। इसके बाद श्रीमती नेहा दीक्षित, संगीत शिक्षिका के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला प्रस्तुत की जिसमें विद्यालय गीत, समूह नृत्य एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किया।