रामलीला मैदान में होगी सात दिवसीय कथा
मुख्य यजमान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दी जानकारियां
उन्नाव। विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान और प्रियाकांत जू महाराज की अध्यक्षता में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का का शुभारंभ शांति दूत धर्मरत्न पूज्य संत श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से होगा। मुख्य यजमान सदर विधायक पंकज गुप्ता और उनकी सहधर्मिणी ने समिति के पदाधिकारियों के साथ पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए सात दिन की कथा की व्यापक जानकारियां देते हुए जनपदवासियों का कथा श्रवण हेतु आवाहन किया। आर के अभिनंदन परिवार के संरक्षण और स्मृतिशेष कन्हैयालाल गुप्ता उर्फ लोली बाबू की स्मृति में आयोजित विराट कथा की व्यवस्थाओं की जानकारी समिति सचिव जी एस भदौरिया ने देते हुए बताया कि 20 तारीख को हवन व भंडारा होगा। मुख्य व्यवस्थापक अंशू गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद वितरण के लिए बहुत ही व्यापक व्यवस्था की गई है। समिति के संयुक्त मंत्री व मीडिया प्रमुख डॉ मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर तीन जगह भक्तिमय झांकियों का आयोजन किया गया है। महिला मंडल से साधना दीक्षित, ममता द्विवेदी, शोभा पांडेय, उमा शुक्ला ने बताया कि 300 से अधिक मातृशक्तियों के साथ निकलेगी कलश यात्रा। कोषाध्यक्ष सरदार जसमीत सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। वृन्दावन से विष्णु शर्मा, पवन सिंह, प्रदीप सिंह समिति से नवीन चौरसिया, संदीप पाल, अतुल अवस्थी, पप्पी शुक्ला, सोनू श्रीवास्तव, शिवम तिवारी, पंकज मिश्रा, अमित मिश्रा, प्रिया शुक्ला आदि उपस्थित रहे
उन्नाव से टीवी भारत जिला संवाददाता अरविंद तिवारी की रिपोर्ट