उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय उन्नाव में दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।
जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई ने कहा कि गांधी जी का जीवन ही दर्शन है। वर्तमान समय में गांधी के दर्शन की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।गांधी जी का जीवन दर्शन हमें प्रेम सद्भाव और समानता सिखाता है।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सादा जीवन हमें सादगी सिखाता है। लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में कमल तिवारी,दिनेश शुक्ला, चंद्रप्रकाश शुक्ला,श्रीमती आशा सिंह,आशीष त्रिपाठी,जंग बहादुर सिंह, हनुमंत सिंह, कृष्ण पाल सिंह यादव,राजीव रत्न राजवंशी, युसूफ फारूखी, ओम पांडे, दीपेंद्र सिंह, सलमान,संजीव श्रीवास्तव,शोएब आफाक, वैभव शुक्ला,राघवेंद्र बहादुर सिंह, गौरव शुक्ला,अशोक अवस्थी ने अपने अपने विचार रखे और कार्यक्रम उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम के अंत में उन्नाव के बक्सर में माता चंद्रिका देवी के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मार्ग दुर्घटना में हुई असमय मौत पर जिला कांग्रेस कमेटी में दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।