ADVERTISEMENT
शुक्लागंज/उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली में तैनात एंटी रोमियों स्क्वायड प्रभारी ने अभियान चलाकर महिलाओं, छात्राओं को जागरूक किया। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। एंटी रोमियों स्क्वायड प्रभारी प्रियंका चौधरी ने नगर के कई स्थानों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने फोरलेन, ऋषि नगर, आनंद नगर, गोपीनाथपुरम के अलावा अन्य स्थानों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। बताया कि शासन के निर्देश पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में भी जानकारी दी।