ADVERTISEMENT
आज “पुलिस झंडा दिवस” पर पुलिस झंडा पूरे सम्मान व गरिमा के साथ फहराया गया। सभी को पुलिस कलर (झंडा) लगाकर, आसीवन थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने संदेश सभी को पढ़कर सुनाया गया व संदेश से प्रेरणा लेकर अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
23 नवंबर 1952 को सर्व प्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। जो पूरे भारत देश का प्रथम राज्य पुलिस बल है। जिसे उसके अप्रतिम योगदान के लिए पुलिस कलर प्रदान किया गया था।
पुलिस झण्डा दिवस के मौके पर आसीवन पुलिस द्वारा पुलिस सलामी परेड आयोजित की गई।
आसीवन थाना प्रभारी अनुराग सिंह के साथ हल्का रसूलाबाद चौकी इंचार्ज कमल दुबे , वीरेंद्र सरोज, सतीश दीवान अजय दीपक दीवान हमराही अनिल अवस्थी, विजय और महिला स्टॉप मौजूद रहा।