उन्नाव। लखनऊ में चायनीज़ मांझे से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों का असर अब ज़िलों में दिखने लगा है। बता दे कि उन्नाव पुलिस अलर्ट मोड पर है और चायनीज़ मांझे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। सदर क्षेत्र में दुकानों और बाजारों की गहन जांच की गई, जहां अवैध मांझा रखने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर रहकर किया। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि “हम लोगों को उच्चाधिकारियों से आदेश मिले हैं कि पूरे प्रदेश में चायनीज़ मांझे को लेकर सघन अभियान चलाया जाए। उसी क्रम में हम और हमारी टीम ने अपने क्षेत्र में, जहां-जहां चायनीज़ मांझे की संभावना थी, वहां चेकिंग की है। अभी तक हमें ऐसा कोई चायनीज़ मांझा नहीं मिला है।इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया गया है कि इस मांझे से किस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं और अगर कोई इसका इस्तेमाल या बिक्री करता पाया गया तो उस पर क्या जुर्माना और दंड का प्रावधान है। यह पूरी तरह प्रतिबंधित है और पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टः आशीष कुमार












