Eid-ul-Adha : बकरीद आज उलमाओं की अपील- सार्वजनिक स्थानों पर न हो कुर्बानी
Unnao उन्नाव शहर की जामा मस्जिद में सामाजिक सौहार्द और भाई चारे की मिसाल के साथ हुई नमाज पेश करते हुए मुस्लिम समाज में
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आज उन्नाव सहित देशभर में मनाया गया। अल्लाह की रजा के लिए मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी का फर्ज अदा करेंगे। शहर के उलमाओं ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने की अपील की है। उलमाओं ने दूसरे धर्म के लोगों की भवनाओं का ख्याल रखते हुए कुर्बानी का त्योहार मनाने के लिए जोर दिया है।
स्वस्थ जानवर की ही कुर्बानी जायज
नमाज से पहले तकरीर करते हुए कहा दूसरों के लिए अपनी ख्वाहिशात को कुर्बान करना इस त्योहार की पहचान है। हजरत इब्राहीम (अ.) की सुन्नतों पर चलते हुए हम मुसलामानों पर कुर्बानी वाजिब हुई हैं। जिसमें स्वस्थ जानवर की कुर्बानी ही जायज है, किसी तरह की कमी वाले जानवर की कुर्बानी कुबूल नहीं होगी।
(अदनान शाह अजीज)