प्रतिबंधित पशु का मीट भी बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से 5 तमंचे, 8 जिंदा और 5 खोखा कारतूस, 90 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मीट बरामद किया है। वहीं छतारी पुलिस ने आरोपियों के पास से एक गंडासा, 5 छुरे, एक रस्सी, 1 दांब व एक एसेंट कार भी पुलिस ने बरामद की है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर रात अलग-अलग दो मुठभेड़ की घटना हुई है। जिनमें पांच आरोपी जाहिद, इकराम, शमशाद, मंदसौर और अली हसन को गिरफ्तार किया है।
Bulandshahr encounter: प्रतिबंधित पशु का मीट ले जा रहे थे तस्कर, बुलंदशहर में पुलिस से हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल, पांच गिरफ्तार
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने शनिवार देर रात बुलंदशहर पुलिस गो तस्करों (bulandshahr encounter) पर कहर बनकर बरसी। पुलिस ने पांच गो तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। साथ ही पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं। अरनिया थाना एरिया के रुकनपुर गांव के जंगल में पुलिस को गो तस्करों के आने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बदमाशों ने उसी दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।
आपकी राय
Sorry, there are no polls available at the moment.
RELATED ARTICLES