Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Tuesday, September 16, 2025
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश मध्यप्रदेश

70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा

125 लोगों से पूछताछ के बाद पकड़ाए दो आरोपी, सरिया से पीट-पीटकर ली थी वृद्ध की जान

मनोज सिंहbyमनोज सिंह
September 26, 2024
September 26, 2024
0
70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा

 

मनोज सिंह/जिला ब्यूरो

टीकमगढ़।जिले के बड़ागांव धसान में 12 सितंबर की रात हुई बुजुर्ग की हत्या और लूट के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया है। शाम 5.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने बताया कि घटना के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान करीब 125 लोगों से पूछताछ की गई।एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि 13 सितंबर को सूचना मिली थी कि बड़ागांव में वृत्ति चंद जैन की हत्या कर दी गई है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर 70 वर्षीय वृत्ति चंद जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन खून से लथपथ पड़े थे।वृत्ति चंद जैन की मृत्यु हो चुकी थी और पुष्पा जैन गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घर में चोरी होने के निशान भी मिले। थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 331(7), 331(8),109,103, 307, 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की।बाद में धारा 309(2) का इजाफा किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए 8 पुलिस टीमें गठित की गईं थीं। आईजी सागर ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।एसपी ने बताया कि जांच के दौरान 200 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साइबर सेल, एफएसएल, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली गई। टीकमगढ़ सहित आसपास के जिलों के करीब 125 बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ की गई। मुखबिरों से लगातार जानकारी जुटाई गई। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस दोनों मुख्य आरोपियों तक पहुंच सकी।

एसपी ने बताया कि हत्या और लूट के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी छतरपुर जिले के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी रूपेश उर्फ अंकित पटेरिया पिता कैलाश पटेरिया (32) निवासी कछिया खेरा ग्राम बुदोर चौकी घुवारा थाना भगवा और दीपक पिता बारेलाल कुशवाहा (26) निवासी ग्राम बुदोर चौकी घुवारा थाना भगवा जिला छतरपुर के निवासी हैं।खुलासे के दौरान पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अंकित पटेरिया बड़ागांव में किराए के मकान में रहता था। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में लगातार रैकी कर रहा था। घटना को अंजाम देने से पहले उसने मृतक वृत्ति चंद जैन के घर की रैकी की और पता लगाया कि बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं।

फिर उसने अपने साथी दीपक कुशवाहा के साथ मिलकर घटना के दिन मृतक के घर में छत से प्रवेश किया। उनका इरादा चोरी करने का था, लेकिन बुजुर्ग वृत्ति चंद जाग गए और उन्हें पहचान लिया। इसके बाद आरोपियों ने वृत्ति चंद जैन और उनकी पत्नी पर सब्बल से हमला कर दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया।एसपी ने बताया कि आरोपी दीपक कुशवाहा से 89 हजार रुपए के आभूषण और 21 हजार रुपए रुपए नगद बरामद किए गए। आरोपी रूपेश उर्फ अंकित पटेरिया से 64 हजार रुपए के जेवर, 35,500 रुपए नगद, करीब 50 हजार कीमत की एक पुरानी बाइक और घटना में इस्तेमाल किया गया सब्बल बरामद किया गया है। कुल बरामद मशरूका 259,600 रुपए है।

Previous Post

गेम के जाल में फंसा सिपाही , एसपी से मांगी मदद,

Next Post

Unnao News: सुप्रसिद्ध साहित्यकार दिनेश उन्नावी को नम आंखों से यादकर दी गई श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

Unnao News: 17 सितंबर- 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाडा, जिलाधिकारी ने अधीनस्थों के साथ की बैठक

Unnao News: 17 सितंबर- 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाडा, जिलाधिकारी ने अधीनस्थों के साथ की बैठक

September 15, 2025
तरुणाई में असंतोष से उठी चिंगारी दावानल का रूप ले रही हो ऐसी स्थिति क्रांति को जन्म देती है

तरुणाई में असंतोष से उठी चिंगारी दावानल का रूप ले रही हो ऐसी स्थिति क्रांति को जन्म देती है

September 14, 2025
Unnao News: पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए लगाया गया विशेष चिकित्सा शिविर

Unnao News: पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए लगाया गया विशेष चिकित्सा शिविर

September 12, 2025
गरबा पर सख्ती: प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का बड़ा बयान

गरबा पर सख्ती: प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का बड़ा बयान

September 12, 2025
महेंद्र बाग मत्स्य परिक्षेत्र में अतिक्रमण के आरोप निराधार: पंचनामा ने सच्चाई उजागर की

महेंद्र बाग मत्स्य परिक्षेत्र में अतिक्रमण के आरोप निराधार: पंचनामा ने सच्चाई उजागर की

September 12, 2025
Unnao News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न

Unnao News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न

September 10, 2025

Related Posts

Unnao News: 17 सितंबर- 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाडा, जिलाधिकारी ने अधीनस्थों के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेश

Unnao News: 17 सितंबर- 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाडा, जिलाधिकारी ने अधीनस्थों के साथ की बैठक

September 15, 2025
तरुणाई में असंतोष से उठी चिंगारी दावानल का रूप ले रही हो ऐसी स्थिति क्रांति को जन्म देती है
विचार

तरुणाई में असंतोष से उठी चिंगारी दावानल का रूप ले रही हो ऐसी स्थिति क्रांति को जन्म देती है

September 14, 2025
Unnao News: पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए लगाया गया विशेष चिकित्सा शिविर
उत्तर प्रदेश

Unnao News: पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए लगाया गया विशेष चिकित्सा शिविर

September 12, 2025
गरबा पर सख्ती: प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश

गरबा पर सख्ती: प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का बड़ा बयान

September 12, 2025
महेंद्र बाग मत्स्य परिक्षेत्र में अतिक्रमण के आरोप निराधार: पंचनामा ने सच्चाई उजागर की
मध्यप्रदेश

महेंद्र बाग मत्स्य परिक्षेत्र में अतिक्रमण के आरोप निराधार: पंचनामा ने सच्चाई उजागर की

September 12, 2025
Next Post
Unnao News: सुप्रसिद्ध साहित्यकार दिनेश उन्नावी को नम आंखों से यादकर दी गई श्रद्धांजलि

Unnao News: सुप्रसिद्ध साहित्यकार दिनेश उन्नावी को नम आंखों से यादकर दी गई श्रद्धांजलि

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook